Operation Sindoor के बाद परमाणु अलर्ट! क्या India-Pakistan आमने-सामने हैं?
India-Pakistan Tension एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है। Operation Sindoor के तहत भारतीय सेना द्वारा की गई airstrike in Pakistan Occupied Kashmir (PoK) के बाद पाकिस्तान पूरी तरह से बौखला गया है। पिछले दो दिनों से सीमावर्ती इलाकों में heavy cross-border firing हो रही है, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।
भारतीय सेना की ट्राई-फोर्स अलर्ट पर – जल, थल और वायु तैयार
भारत ने हर मोर्चे पर अपनी तैयारियों को मजबूत कर लिया है। Indian Army, Indian Navy, और Indian Air Force तीनों अलर्ट पर हैं। सीमा पर जवानों की तैनाती बढ़ा दी गई है, और multi-layered air defence system को एक्टिव कर दिया गया है।
Arabian Sea में भारत के naval warships तैनात कर दिए गए हैं, जो किसी भी समुद्री खतरे से निपटने के लिए तैयार हैं। Indian Air Force fighter jets लगातार गश्त कर रहे हैं ताकि हवा से किसी भी हमले को तुरंत रोका जा सके।
Nuclear Weapons Alert – पाकिस्तान के इरादों पर भारत की पैनी नजर
सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान की ओर से कोई भी चरम कदम उठाया जा सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए India’s nuclear command units को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है। यह precautionary step दर्शाता है कि भारत किसी भी worst-case scenario से निपटने के लिए तैयार है।
पाकिस्तानी सेना पर भी अब दबाव बढ़ रहा है। Pakistan Army Chief Asim Munir ने कुछ दिन पहले भारत को खुली धमकी दी थी कि यदि कोई कार्रवाई हुई, तो वे चुप नहीं बैठेंगे। लेकिन भारत ने साफ कर दिया है कि अगर पाकिस्तान कोई भी दुस्साहस करता है, तो उसे कड़ा जवाब दिया जाएगा।
हेलिकॉप्टर पायलट विंग कमांडर व्योमिका सिंह का बयान
IAF Pilot Vymomika Singh ने कहा, “भारत की सेनाएं हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। पाकिस्तान की किसी भी हरकत का जवाब देने में हमें देर नहीं लगेगी।”
Balakot से आगे की तैयारी – अब दुश्मन को नहीं मिलेगा मौका
6 साल पहले Pulwama Attack के बाद भारत ने Balakot Airstrike की थी, जिसके बाद पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई की थी। लेकिन इस बार हालात अलग हैं। भारतीय सेना ने अपनी ताकत में कई गुणा इज़ाफा किया है।
-
भारत के पास अब S-400 Surface-to-Air Missile System है जो दुश्मन की मिसाइलों और लड़ाकू विमानों को पलभर में पहचानकर तबाह कर सकता है।
-
वायुसेना के पास armed drones और smart surveillance systems भी शामिल हो चुके हैं, जो पाकिस्तान की किसी भी साजिश को हवा में ही खत्म कर सकते हैं।