Rohit Sharma ने फॉर्म में लौटते ही मचाया तहलका, वानखेड़े स्टेडियम में मारा नाम वाला छक्का
IPL 2025 में अब तक संघर्ष कर रहे Mumbai Indians के स्टार ओपनर Rohit Sharma ने आखिरकार शानदार वापसी की है। शुरुआती 6 मैचों में सिर्फ 82 रन बनाने वाले रोहित ने अपने आठवें मुकाबले में 76 रनों की नाबाद पारी खेलकर ना सिर्फ टीम को जीत दिलाई बल्कि खुद पर लगे सवालों का भी जवाब दे दिया।
MI vs CSK के बीच वानखेड़े स्टेडियम में हुए मुकाबले में Chennai Super Kings के खिलाफ रोहित ने सिर्फ 45 गेंदों में 4 चौकों और 6 छक्कों की मदद से ताबड़तोड़ पारी खेली और Player of the Match का अवॉर्ड भी जीता।
Match के बाद Rohit Sharma का बयान
Post Match Presentation में रोहित ने कहा:
“इतने लंबे वक्त तक फॉर्म से बाहर रहने के बाद खुद पर doubt करना आसान हो जाता है। मेरे लिए जरूरी था कि मैं clarity के साथ simple things करता रहूं। जब भी मौका मिला, मैंने वही किया जो मैं हमेशा करता आया हूं – अपनी shape को बनाए रखना और मौके पर बड़ा शॉट लगाना।”
Team जो कहे, मैं तैयार हूं”
रोहित ने यह भी कहा कि अगर टीम चाहे तो वे बिना fielding के भी सीधे बल्लेबाजी के लिए तैयार रहते हैं:
“हमने पहले इस पर बात की थी कि मुझे कब बैटिंग पर भेजा जाए, लेकिन 2-3 ओवर का फर्क ज्यादा नहीं पड़ता। अगर मेरी टीम मुझे सीधे batting के लिए बुलाए तो मैं हमेशा तैयार हूं।”
वानखेड़े में ‘Rohit Sharma Stand’ तक पहुंचा उनका छक्का
रोहित शर्मा का एक छक्का उस स्टैंड के करीब जाकर गिरा जो अब ‘Rohit Sharma Stand’ के नाम से जाना जाता है। इस बारे में वे बोले:
“यह मेरे लिए बहुत गर्व की बात है। एक समय था जब मुझे यहां आने की भी इजाजत नहीं थी और आज उस स्टैंड का नाम मेरे नाम पर है। जब भी यह नाम सुनता हूं, मैं समझ नहीं पाता कैसे रिएक्ट करूं।”
Form में लौट रही है Mumbai Indians की टीम
मुंबई इंडियंस ने लगातार तीन मुकाबले जीत कर अपना फॉर्म वापस पा लिया है। रोहित ने टीम की जीत पर खुशी जताते हुए कहा:
“हम सही समय पर फॉर्म में आ रहे हैं। टीम का माहौल अच्छा है और हम सभी योगदान देने को तैयार हैं।”