Putin का ‘दूसरी पत्नी’ वाला मजाक हुआ Viral: मलेशिया के PM भी रह गए हंसते

Kremlin Viral Moment | Putin Funny Video with Malaysian PM – रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के बीच हाल ही में मास्को स्थित क्रेमलिन में हुई बैठक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक मजेदार और चुटीला पल कैद हुआ है, जिसने diplomatic माहौल को हल्का और हंसगुल्लों से भर दिया।

Three Thrones का मजाक बना highlight

क्रेमलिन के ऐतिहासिक St. Andrew Hall में जब दोनों नेता साथ बैठे, तब पुतिन ने एक मजेदार सवाल पूछते हुए तीन सिंहासनों की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा – “एक सिंहासन कजार का (Tsar), दूसरा उनकी पत्नी का, तो तीसरा किसका होगा?”

इस पर मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने तुरंत जवाब दिया – दूसरी पत्नी का। इस जवाब पर पूरा सभागार ठहाकों से गूंज उठा। खुद पुतिन और अनवर भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

बाद में अनवर ने बताया कि यह एक trick question था और सही जवाब है – “Tsar की मां”, जिनके लिए तीसरा सिंहासन आरक्षित होता था। पुतिन ने मजाकिया लहजे में कहा, आशा है कि मेरे मजाक से कोई नाराज़ नहीं होगा।

Diplomatic Talks में Humor और Serious Issues दोनों शामिल

इस viral moment के बावजूद, पुतिन और अनवर इब्राहिम की यह मीटिंग कई अहम मुद्दों पर केंद्रित थी। रूस और मलेशिया के बीच bilateral relations, खासकर energy cooperation, defence trade और आर्थिक समझौतों पर बातचीत हुई।

यह मलेशिया के किसी प्रधानमंत्री की रूस की लगभग 20 वर्षों में पहली official visit थी, जिससे दोनों देशों के बीच strategic ties को एक नई दिशा मिलती दिखी।

MH17 Tragedy का मुद्दा फिर से आया सामने

मुलाकात के दौरान अनवर इब्राहिम ने 2014 MH17 crash over Ukraine का मुद्दा उठाया, जिसमें मलेशियन एयरलाइंस का विमान 298 यात्रियों सहित मार गिराया गया था। हाल ही में International Civil Aviation Organization (ICAO) की रिपोर्ट में इस दुर्घटना के लिए रूस को जिम्मेदार बताया गया, जिसे रूस ने biased और politically motivated बताकर खारिज कर दिया।

अनवर ने इस मसले पर international justice की मांग करते हुए पीड़ित परिवारों के लिए जवाबदेही की आवश्यकता पर बल दिया।

जब diplomacy में आई हंसी की खनक

हालांकि यह मुलाकात कई गहन मुद्दों से जुड़ी थी, लेकिन पुतिन का वह मजेदार सवाल और अनवर का चुटीला जवाब इस diplomatic मीटिंग की सबसे चर्चित झलक बन गया। यह वीडियो ना सिर्फ viral content बन गया, बल्कि यह भी दिखाता है कि global politics में भी कभी-कभी हंसी की गुंजाइश होती है।