PM Modi Adampur Visit: पाकिस्तान को दो टूक संदेश – ‘S-400 पूरी तरह सुरक्षित’, ऑपरेशन सिंदूर के बीच बढ़ा जवानों का हौसला

भारत-पाकिस्तान के बीच हालिया सैन्य तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार सुबह पंजाब के आदमपुर एयरबेस का दौरा किया। इस दौरे को न सिर्फ एक मनोबल बढ़ाने वाली पहल माना जा रहा है, बल्कि यह पाकिस्तान के दुष्प्रचार अभियान का करारा जवाब भी है।

पाकिस्तान को सीधा संदेश: “S-400 Safe & Operational”

पाकिस्तान ने दावा किया था कि उसने आदमपुर में तैनात भारत के S-400 एयर डिफेंस सिस्टम को मिसाइल हमलों में नष्ट कर दिया है। लेकिन पीएम मोदी का आदमपुर दौरा और एयरबेस पर उनकी मौजूदगी ने इन दावों की पूरी तरह से पोल खोल दी है।

भारतीय वायुसेना के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि न केवल S-400 प्रणाली पूरी तरह से सुरक्षित है, बल्कि भारत की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

भारत का गौरव: आदमपुर एयरबेस

Adampur Air Force Station भारत का दूसरा सबसे बड़ा वायुसेना अड्डा है और यह सामरिक दृष्टि से बेहद अहम है। हालिया ऑपरेशन सिंदूर और सीमा पार से आए ड्रोन-मिसाइल हमलों के बावजूद यह अड्डा पूरी तरह कार्यशील है।

10 मई को पाकिस्तानी हमलों के जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के नूर खान, रहीम यार खान और अन्य ठिकानों को टारगेट कर भारी तबाही मचाई

पीएम मोदी का संदेश: बहादुरी की मिसाल हैं हमारे जवान

वायुसेना के जवानों से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने X (पूर्व में ट्विटर) पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें उनके पीछे एक वायुसेना का विमान है और दीवार पर लिखा है –
क्यों दुश्मन पायलटों को अच्छी नींद नहीं आती।”

पीएम मोदी ने पोस्ट में लिखा:

“आज सुबह मैं AFS आदमपुर गया और हमारे बहादुर वायु योद्धाओं और सैनिकों से मिला। साहस, दृढ़ संकल्प और निडरता के प्रतीक लोगों के साथ रहना एक बहुत ही खास अनुभव था। भारत हमारे सशस्त्र बलों के प्रति हमेशा आभारी रहेगा।”

ऑपरेशन सिंदूर की समीक्षा

सूत्रों के मुताबिक, वायुसेना अधिकारियों ने पीएम मोदी को बताया कि:

  • आदमपुर, पठानकोट, उद्धमपुर और भुज जैसे एयरबेस पर सीमित नुकसान हुआ।

  • पाकिस्तान के कई सामरिक और आतंकी ठिकानों को भारतीय हमलों में भारी क्षति पहुंचाई गई।

  • ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई कार्रवाई ने दुश्मन की हिम्मत तोड़ दी है

युद्धविराम के बीच आदमपुर दौरे का संदेश

10 मई को भारत और पाकिस्तान के बीच तत्काल युद्धविराम पर सहमति बनी थी। लेकिन इसी दिन पीएम मोदी का फॉरवर्ड एयरबेस का दौरा यह दिखाता है कि भारत शांति का पक्षधर जरूर है, लेकिन सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगा।

पाकिस्तान के झूठ पर लगा ताला, भारत दिखा रहा ताकत

प्रधानमंत्री मोदी का आदमपुर दौरा न केवल जवानों का हौसला बढ़ाने वाला कदम था, बल्कि यह पाकिस्तान को एक रणनीतिक और मनोवैज्ञानिक संदेश भी था — भारत न सिर्फ हमलों का जवाब देने में सक्षम है, बल्कि उसकी रक्षा प्रणाली अभेद्य और सक्रिय है।