Planning was done on the honeymoon! Was there a third person with Sonam and Raj? Secrets are being revealed
Raja Raghuvanshi Murder Case में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं और अब शक की सुई एक तीसरे रहस्यमयी किरदार की ओर घूम गई है। केस की मुख्य आरोपी Sonam Raghuvanshi, जिस पर अपने पति की हत्या की साजिश रचने का आरोप है, अब और गहरे शक के घेरे में आ गई है।
क्या सोनम और राज के पीछे है कोई और?
राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने इस केस को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा, “राज कुशवाहा तो सिर्फ एक मोहरा है, असली खिलाड़ी अभी सामने नहीं आया है।” उनके इस बयान ने मामले में एक नया एंगल जोड़ दिया है और पुलिस की जांच अब एक तीसरे शख्स की ओर केंद्रित हो रही है।
Honeymoon बना साजिश का अड्डा
राजा और सोनम ने 11 मई को इंदौर में शादी की थी और 20 मई को हनीमून पर मेघालय पहुंचे थे। लेकिन 23 मई को दोनों सोहरा के नोंग्रियाट गांव के होमस्टे से चेकआउट करने के बाद रहस्यमयी तरीके से लापता हो गए।
Jewellery बनी क्लू: मंगलसूत्र और अंगूठी से खुली पोल
Meghalaya Police को जांच के दौरान सोहरा होमस्टे में एक सूटकेस मिला, जिसमें मंगलसूत्र और अंगूठी रखी थी। पुलिस के मुताबिक, यही गहने contract killing के केस में पहला बड़ा सबूत बने।
Contract Killing की पुष्टि, सोनम और ब्वॉयफ्रेंड गिरफ्तार
2 जून को राजा का शव वेइसाडोंग वॉटरफॉल्स के पास एक घाटी में मिला। पुलिस को जांच में पता चला कि हत्या एक planned murder थी, जिसे सोनम और उसके ब्वॉयफ्रेंड राज कुशवाहा ने मिलकर अंजाम दिया। 9 जून को सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सरेंडर कर दिया, जबकि राज को तीन हत्यारों के साथ गिरफ्तार किया गया, जिन्हें Contract Killers बताया जा रहा है।
अब पुलिस की नज़र तीसरे किरदार पर
मेघालय के DGP I Nongrang ने कहा है कि जांच अब उस तीसरे व्यक्ति की तलाश में है, जिसकी भूमिका इस हत्या की प्लानिंग में हो सकती है। फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या सोनम अकेले इस साजिश की मास्टरमाइंड थी, या कोई और mastermind पर्दे के पीछे से इस पूरी साजिश को चला रहा था?