Major reshuffle in the police department; new postings for officers from Haridwar to Dehradun.
उत्तराखंड सरकार ने स्वास्थ्य विभाग (Uttarakhand Health Department) में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। निदेशक (Director), अपर निदेशक (Additional Director), संयुक्त निदेशक (Joint Director) और वरिष्ठ चिकित्साधिकारी (Senior Medical Officer) समेत कुल 31 चिकित्सा अधिकारियों का स्थानांतरण (Health Officers Transfer in Uttarakhand) कर दिया गया है।
इस आदेश के तहत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (National Health Mission – NHM) में कार्यरत डा. मनु जैन को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (Chief Medical Officer) देहरादून के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं, डा. शिव मोहन शुक्ला को सीएमओ पौड़ी, और डा. नवीन चंद्र तिवारी को प्रभारी सीएमओ अल्मोड़ा बनाया गया है।
शासन द्वारा बुधवार को जारी आदेश के अनुसार, डा. शिखा जंगपांगी को निदेशक स्वास्थ्य सेवा, महानिदेशालय की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही, डा. चंद्र प्रकाश त्रिपाठी को गढ़वाल मंडल पौड़ी में निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण (Director of Medical Health and Family Welfare, Garhwal) का दायित्व सौंपा गया है।
इसके अतिरिक्त, डा. रमेश चंद्र पंत को प्रभारी निदेशक, स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय, डा. प्रीति पंत और डा. वंदना सेमवाल को संयुक्त निदेशक, स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय के पद पर नियुक्त किया गया है।
शासन ने नौ अपर निदेशकों को प्रोन्नति (Promotion of Additional Directors) देकर नई तैनाती भी दी है, वहीं 12 संयुक्त निदेशक स्तर के अधिकारियों का इधर-उधर तबादला (Departmental Reshuffle) किया गया है।
रुद्रप्रयाग अस्पताल को मिला नया अधीक्षक
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. मनोज बडोनी के आकस्मिक निधन के बाद, डा. शैलेंद्र कुमार द्विवेदी को जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग (District Hospital Rudraprayag) का नया अधीक्षक (Chief Medical Superintendent) बनाया गया है। वे अस्पताल में सबसे वरिष्ठ चिकित्सक हैं।
आयुष विभाग में भी हुआ बदलाव
डा. मिथलेश कुमार, जो अब तक संयुक्त निदेशक, आयुष के पद पर कार्यरत थे, उन्हें जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, देहरादून बनाया गया है। इसी क्रम में डा. जीपीएस जंगपांगी को संयुक्त निदेशक, आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवाएं निदेशालय में स्थानांतरित किया गया है, जबकि डा. अतुल सिंह नेगी को अपर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार की जिम्मेदारी दी गई है।