Pakistan Shocked: बलूचिस्तान ने किया आज़ादी का ऐलान, अंतरराष्ट्रीय समर्थन की अपील

पाकिस्तान के लिए 14 मई का दिन कूटनीतिक और क्षेत्रीय स्तर पर दोहरे झटके वाला रहा। एक ओर भारत ने POK को वापस लेने का स्पष्ट संकेत दिया, तो दूसरी ओर, बलूचिस्तान से अलगाव की आवाज को अब एक औपचारिक रूप मिल गया है।

बलोच नेता मीर यार बलोच ने बुधवार को X (पूर्व में ट्विटर) पर बलूचिस्तान की आज़ादी का औपचारिक ऐलान किया। उन्होंने कहा कि, “बलूचिस्तान अब पाकिस्तान का हिस्सा नहीं है। हमने अपना राष्ट्रीय फैसला ले लिया है।”

 “तुम मारोगे, लेकिन हम निकलेंगे” – भावुक अपील

मीर यार बलोच ने अपने पोस्ट में एक भावुक संदेश देते हुए कहा:

“तुम मारोगे लेकिन हम निकलेंगे, क्योंकि हम नस्ल बचाने निकले हैं… आओ, हमारा साथ दो।”

उन्होंने साफ कहा कि बलूचिस्तान के लोग पाकिस्तान की सैन्य ज्यादतियों, मानवाधिकार उल्लंघनों और जबरन गायब किए जाने से तंग आ चुके हैं।

 

 भारत के रुख का किया समर्थन

मीर यार बलोच ने भारत द्वारा POK खाली कराने की मांग का समर्थन करते हुए लिखा कि:

“हम 14 मई को भारत द्वारा POK को पाकिस्तान से खाली कराने के फैसले का पूर्ण समर्थन करते हैं। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को अब चुप नहीं रहना चाहिए।”

उन्होंने संयुक्त राष्ट्र, अमेरिका, यूरोपीय संघ और भारत से Balochistan Independence के समर्थन में खुलकर सामने आने की अपील की।

 दशकों से सुलगता रहा है बलूचिस्तान

बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा लेकिन सबसे उपेक्षित प्रांत रहा है। यहाँ दशकों से स्वतंत्रता आंदोलन, सैन्य संघर्ष, और राज्य प्रायोजित दमन चलते आ रहे हैं।

पाकिस्तान सरकार पर लगातार आरोप लगते रहे हैं कि वह बलूचों की आवाज़ को दबाने के लिए किडनैपिंग, टॉर्चर और फर्जी एनकाउंटर जैसे हथकंडे अपनाता है।

हजारों लोग आज भी लापता (Missing Baloch persons) हैं, जिनका कोई पता नहीं।

अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील

बलोच नेता ने कहा कि अब समय आ गया है कि दुनिया Pakistan के Illegal Occupation के खिलाफ खड़ी हो। उन्होंने कहा:

“अब हमें केवल सहानुभूति नहीं, एक्शन चाहिए। बलूचिस्तान अब आज़ाद है – और हमें इसकी मान्यता चाहिए।”