एलपीजी गैस सिलेंडर के नए रेट जारी, घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर

एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती की गई है, जिससे रेस्टोरेंट, होटल और कारोबारी क्षेत्रों को राहत मिली है। हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर (14.2 किलो) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

दिल्ली में 41 रुपये सस्ता हुआ कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर

नई वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम घटा दिए हैं। दिल्ली में अब यह सिलेंडर 1762 रुपये में मिलेगा, जबकि पहले इसकी कीमत 1803 रुपये थी।

अन्य मेट्रो शहरों में भी राहत

देश के अन्य मेट्रो शहरों में भी कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कमी की गई है:

  • कोलकाता: 19 किलो का सिलेंडर 1872 रुपये में, पहले 1913 रुपये था।

  • मुंबई: अब 1714.50 रुपये में, पहले 1755.50 रुपये था।

  • चेन्नई: नई कीमत 1924 रुपये, पहले 1965 रुपये थी।

घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम स्थिर

कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती के बावजूद घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 803 रुपये, कोलकाता में 829 रुपये, मुंबई में 802.50 रुपये और चेन्नई में 818.50 रुपये में मिल रहा है।

क्यों घटे कमर्शियल एलपीजी के दाम?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतों में गिरावट, सरकार की नीतियां और तेल कंपनियों का लाभ मार्जिन—इन सभी ने मिलकर कमर्शियल एलपीजी की कीमतें घटाई हैं।

हर महीने बदलती हैं LPG सिलेंडर की कीमतें

हर महीने की 1 तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव करती हैं। पिछले महीने 1 मार्च को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 6 रुपये की वृद्धि की गई थी।