Muharram 2026: Questions raised about the power supply system following the Ratlam accident; police have launched an investigation.
Madhya Pradesh के Ratlam जिले में मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जिले के हतनारा गांव में निकाला जा रहा ताजिया (Tajia Procession) ऊपर से गुजर रही 11KV High Tension Line की चपेट में आ गया। करंट फैलने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग झुलस गए। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के अनुसार, हतनारा गांव में हर वर्ष मोहर्रम पर पारंपरिक ताजिया जुलूस निकाला जाता है। इस बार भी जुलूस में करीब 200 से अधिक लोग शामिल थे, जबकि आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम देखने पहुंचे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जुलूस के दौरान ताजिया ऊपर से गुजर रही 11KV बिजली लाइन के संपर्क में आ गया। इसके बाद तेज चिंगारी निकली और ताजिया उठा रहे कई लोग करंट की चपेट में आ गए। देखते ही देखते मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और घायलों को रतलाम मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, कई घायलों का इलाज जारी है और कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।
बिजली सप्लाई को लेकर उठे सवाल
स्थानीय लोगों का आरोप है कि हर साल मोहर्रम जुलूस के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर संबंधित इलाके की बिजली सप्लाई अस्थायी रूप से बंद कर दी जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि इस बार ऐसा नहीं किया गया, जिसके कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है और इसकी जांच की जा रही है।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। एडिशनल एसपी विवेक कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और ग्रामीणों व प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी ली। पिपलौदा थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने क्या कहा?
एडिशनल एसपी ने बताया कि मोहर्रम जुलूस के दौरान ताजिया हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आने से कई लोग करंट की चपेट में आ गए। हादसे में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.