Mecca Entry Ban: बिना इजाज़त हज करने पहुंचे 2.69 लाख मुस्लिमों को रोक दिया गया
Haj 2025 को लेकर इस बार सऊदी अरब ने बेहद कड़े कदम उठाए हैं। सरकार ने साफ कर दिया है कि unauthorized Haj pilgrims को किसी भी हाल में Mecca में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसी सख्ती के तहत अब तक 2.69 लाख से अधिक लोगों को मक्का जाने से रोका गया है।
बिना परमिशन हज पर जाने वालों को रोकने की मुहिम
रविवार को सऊदी अधिकारियों ने प्रेस कांफ्रेंस में पुष्टि की कि हज परमिट (Haj permit) के बिना आने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की गई है। सरकार का मानना है कि overcrowding during Hajj की एक बड़ी वजह बिना इजाज़त आने वाले यात्री हैं।
Saudi Ministry of Interior ने यह भी बताया कि पिछले साल की भीषण गर्मी में जिन लोगों की जान गई, उनमें बड़ी संख्या ऐसे ही unauthorized यात्रियों की थी।
14 लाख हज यात्री पहुंच चुके हैं Mecca
अब तक 14 लाख से अधिक मुस्लिम श्रद्धालु आधिकारिक तौर पर मक्का पहुंच चुके हैं और आने वाले दिनों में इस संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद है। हज यात्रा इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक है, जिसे हर सक्षम मुस्लिम को कम से कम एक बार करना चाहिए।
क्या हैं सऊदी अरब के नए हज नियम?
Saudi Government के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति बिना वैध परमिट हज पर जाता है, तो उसे $5000 (लगभग 4.15 लाख रुपये) तक का fine भरना पड़ सकता है। इसके साथ ही deportation यानी निर्वासन और भविष्य में मक्का में प्रवेश पर permanent ban भी लगाया जा सकता है।
400 Haj Companies के License रद्द
-
अधिकारियों ने बताया कि 23,000 से अधिक सऊदी रेसिडेंट्स पर हज नियमों के उल्लंघन के चलते जुर्माना लगाया गया है।
-
इसके अलावा, 400 Haj-related companies के लाइसेंस भी revoke कर दिए गए हैं।