Major twist in the India-Pakistan clash: The match will decide whether it's a gold or bronze medal.
Asian Games 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले बहुप्रतीक्षित India vs Pakistan Cricket Match को लेकर रोमांच बढ़ गया है। सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमों का आमना-सामना शुरुआती दौर में होने की संभावना बेहद कम है। इतना ही नहीं, टूर्नामेंट के ड्रॉ और सीडिंग के हिसाब से दोनों टीमें पूरे टूर्नामेंट में एक-दूसरे के सामने आए बिना भी सफर खत्म कर सकती हैं। अगर भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत होती है तो वह सीधे Gold Medal Match या Bronze Medal Match में हो सकती है।
लीग और क्वार्टर फाइनल में नहीं भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान
जापान के नागोया में होने वाले Asian Games Cricket Tournament में पुरुष वर्ग की दोनों टॉप सीडेड टीमों को सीधे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश मिला है। भारत को Quarterfinal 2 (Q2) में रखा गया है, जबकि पाकिस्तान Quarterfinal 1 (Q1) में है। इसलिए लीग स्टेज में दोनों टीमों के आमने-सामने आने का सवाल ही नहीं है।
क्वार्टर फाइनल में भी दोनों की टक्कर नहीं होगी, क्योंकि दोनों अलग-अलग ब्रैकेट में हैं। भारत का क्वार्टर फाइनल मुकाबला ग्रुप स्टेज से आने वाली टीम के खिलाफ होगा, जबकि पाकिस्तान को भी अपनी विपक्षी टीम का इंतजार करना होगा।
सेमीफाइनल में भी India vs Pakistan की राह अलग
टूर्नामेंट के Knockout Stage का ड्रॉ भी इस तरह तैयार किया गया है कि भारत और पाकिस्तान सेमीफाइनल में भी एक-दूसरे से नहीं भिड़ेंगे। एक सेमीफाइनल Q2 और Q3 की विजेता टीमों के बीच होगा, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में Q1 और Q4 की विजेता टीमें आमने-सामने होंगी।
भारत Q2 और पाकिस्तान Q1 में होने के कारण दोनों टीमों के लिए सेमीफाइनल का रास्ता अलग है। दोनों के मुकाबले एक ही दिन यानी 28 सितंबर को निर्धारित हैं, लेकिन विरोधी टीमें ग्रुप स्टेज के नतीजों के बाद तय होंगी।
अब सिर्फ Gold या Bronze Medal Match में हो सकती है भिड़ंत
इस पूरे समीकरण का सबसे दिलचस्प पहलू यह है कि India vs Pakistan Clash की संभावना अब केवल मेडल मुकाबलों में बचती है। यदि दोनों टीमें अपने-अपने सेमीफाइनल जीतती हैं तो 3 अक्टूबर को Gold Medal Match में आमना-सामना हो सकता है।
वहीं, अगर दोनों सेमीफाइनल हार जाती हैं तो उसी दिन Bronze Medal Match में दोनों के बीच मुकाबला हो सकता है। लेकिन यदि दोनों में से केवल एक टीम सेमीफाइनल हारती है, तो इस Asian Games में भारत-पाकिस्तान की क्रिकेट भिड़ंत देखने को नहीं मिलेगी।
19 सितंबर से शुरू होंगे Asian Games
Asian Games 2026 का आयोजन 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान में होना है। हालांकि क्रिकेट मुकाबले 17 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच खेले जाएंगे। महिला क्रिकेट प्रतियोगिता से क्रिकेट इवेंट की शुरुआत होगी, जिसका फाइनल 22 सितंबर को निर्धारित है। इसके बाद पुरुष वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे।
पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता में 10 टीमें हिस्सा लेंगी, जबकि महिला वर्ग में 8 टीमें मैदान पर उतरेंगी।
पुरुष क्रिकेट में कौन-कौन सी टीमें?
भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका को उनकी सीडिंग के आधार पर सीधे Quarterfinal Stage में जगह मिली है। वहीं अफगानिस्तान समेत बाकी छह टीमों को पहले Group Stage से गुजरना होगा।
ग्रुप स्टेज में अफगानिस्तान के साथ नेपाल, हांगकांग, चीन, जापान, मलेशिया और ओमान जैसी टीमें प्रतिस्पर्धा करेंगी। ग्रुप मुकाबलों के नतीजे तय करेंगे कि क्वार्टर फाइनल में भारत और पाकिस्तान के सामने कौन सी टीम आएगी।
Women’s Cricket में भी भारत-पाकिस्तान का ऐसा ही समीकरण
महिला क्रिकेट में भी India vs Pakistan को लेकर लगभग ऐसा ही समीकरण बनता नजर आ रहा है। भारतीय महिला टीम टॉप सीड है, जबकि पाकिस्तान चौथी सीड के रूप में टूर्नामेंट में उतरेगा।
ड्रॉ के मुताबिक, भारत को क्वार्टर फाइनल में जापान से भिड़ना है। इसके बाद सेमीफाइनल में उसका सामना बांग्लादेश, हांगकांग या चीन में से किसी टीम से हो सकता है। दूसरी ओर पाकिस्तान क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड के खिलाफ खेलेगा और सेमीफाइनल में उसका मुकाबला श्रीलंका या मलेशिया से होने की संभावना है।
इस स्थिति में महिला वर्ग में भी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत Gold Medal Match या Bronze Medal Match में ही संभव है। दोनों टीमें 22 सितंबर को मेडल के लिए आमने-सामने आ सकती हैं। हालांकि, अगर केवल एक टीम सेमीफाइनल में हारती है तो दोनों के बीच मैच नहीं हो पाएगा।