लखनऊ अग्निकांड के बाद बड़ा एक्शन! हल्द्वानी में 5 और Coaching Centers सील

Haldwani Coaching Center News: लखनऊ में हुए कोचिंग सेंटर अग्निकांड के बाद उत्तराखंड में सुरक्षा मानकों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सख्त हो गया है। नैनीताल जिले के हल्द्वानी में नियमों का उल्लंघन करने वाले पांच और Coaching Centers को सील कर दिया गया है। इससे पहले भी सात संस्थानों पर कार्रवाई हो चुकी है। अब तक कुल 12 कोचिंग सेंटर प्रशासन की कार्रवाई की जद में आ चुके हैं।

Fire NOC और Safety Norms में मिलीं गंभीर खामियां

नैनीताल जिला विकास प्राधिकरण के सचिव मनीष कुमार और सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने शहर के कई कोचिंग संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई संस्थानों में Fire NOC, Emergency Exit और अन्य अनिवार्य Safety Norms का पालन नहीं पाया गया।

छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए Vision Future, Kumaon Defence, Park Square, Vision Future (दूसरी शाखा) और Krishna IAS & Defence Academy को सील कर दिया।

छात्रों की सुरक्षा से समझौता नहीं

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना सुरक्षा मानकों के किसी भी शिक्षण संस्थान का संचालन स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि किसी भी आपात स्थिति में छात्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

सभी Coaching Institutes के लिए चेतावनी

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी Coaching Institutes को निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करना अनिवार्य होगा। Fire Safety System, भवन की संरचनात्मक सुरक्षा, Emergency Exit और अन्य आवश्यक सुविधाएं पूरी होने के बाद ही संस्थानों को संचालन की अनुमति दी जाएगी।

आगे भी जारी रहेगा अभियान

प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। बिना आवश्यक अनुमति और सुरक्षा मानकों के संचालित होने वाले कोचिंग संस्थानों पर लगातार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अन्य संचालकों को भी समय रहते सभी नियमों का पालन सुनिश्चित करने की चेतावनी दी गई है।