Live Firing Drill शुरू, Indian Navy ने दिखाई Real War Power

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के प्रति कड़ा रुख अपनाया है। हमले में 26 मासूमों की जान जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Armed Forces को Free Hand दे दिया है। इसके बाद भारतीय सेना खासकर Indian Navy ने Arabian Sea में High-Alert Mode पर जाकर युद्ध जैसी तैयारी शुरू कर दी है।

Indian Navy का War Mode: Arabian Sea में Real Combat Exercise

भारतीय नौसेना ने 27 अप्रैल से Arabian Sea में एक बड़े पैमाने पर Live Firing Drill शुरू कर दी है, जो 7 मई तक चलेगी। यह Drill बिल्कुल एक Real War Scenario की तरह होती है, जिसमें live weapons और missiles का इस्तेमाल होता है। इस दौरान समुद्र में युद्ध जैसी स्थिति बनाई जाती है और Combat Strategy को Test किया जाता है।

सूत्रों के मुताबिक, 1 मई से Navy को Coastal Firing Clearance भी मिल चुकी है। अब भारतीय समुद्री सीमाओं से लगभग 85 Nautical Miles दूर Pakistan भी अपने जहाजों और मिसाइलों के साथ Naval Exercise कर रहा है।

PM Modi को दी गई Situation की पूरी जानकारी

India Today की रिपोर्ट के अनुसार, Navy Chief Admiral Dinesh K Tripathi ने हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर इस Exercise की Detail जानकारी साझा की। PM ने सभी सेनाओं को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि देश की सुरक्षा और आतंक के खिलाफ कार्रवाई में कोई कसर न छोड़ी जाए।

Indian Coast Guard भी अलर्ट पर, Commercial Ships को चेतावनी

Arabian Sea में बढ़ती हलचल को देखते हुए Indian Coast Guard Ships को International Waters के नजदीक तैनात किया गया है। वहीं Commercial Ships को Advisory जारी की गई है कि वे Drill Zone से दूर रहें। नौसेना के Warships अब Constant Surveillance और Target Practice में लगे हुए हैं।

Pakistan को Surgical Strike की आशंका, LOC पर लगातार सीजफायर उल्लंघन

एक तरफ पाकिस्तान Arabian Sea में अभ्यास कर रहा है, दूसरी ओर पिछले 9 दिनों से LOC पर लगातार Ceasefire Violation कर रहा है। मगर भारतीय जवान हर मोर्चे पर पाकिस्तान को जवाब दे रहे हैं। PM Modi के निर्देशों के बाद पाकिस्तान को अब फिर से Surgical Strike 2.0 का डर सता रहा है।

Terror Attack के बाद भारत ने उठाए सख्त कदम

  • Sindhu Water Treaty को किया गया निलंबित

  • Short Term Visa वाले Pakistan Nationals की भारत से विदाई

  • Army को दी गई Action की छूट

  • Navy और Air Force को High Alert पर रखा गया

इन फैसलों के साथ भारत ने ये साफ कर दिया है कि अब आतंक का समर्थन करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा।