Ukraine को Export कर दिया Arms, अब India से कैसे लड़ेगा Pakistan?”
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव फिर से बढ़ गया है। एक ओर पाकिस्तान International optics के लिए मिसाइल टेस्ट कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ ground reality बिलकुल अलग तस्वीर दिखा रही है। एक खुफिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच पूर्ण युद्ध जैसी स्थिति बनती है, तो पाकिस्तान के पास सिर्फ तीन से चार दिन तक की लड़ाई के लिए ही गोला-बारूद बचा है।
Pakistan ने Ukraine को बेचा Defense Ammunition, खुद रह गया खाली
अप्रैल 2025 में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक Military Analyst द्वारा पोस्ट की गई जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान ने पिछले कुछ महीनों में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद यूक्रेन को भेजा है।
रिपोर्ट के अनुसार, फरवरी से मार्च 2023 के बीच पाकिस्तान ने Ukraine को भेजा:
-
42,000 BM-21 Rockets
-
60,000 155mm Howitzer Shells
-
1.3 लाख 122mm Rockets
इस Arms Export से पाकिस्तान ने करीब $364 मिलियन की कमाई की। इसमें से लगभग 80% राशि सीधे Rawalpindi स्थित Pakistan Army Headquarters में पहुंची।
Weapons Export से बढ़ी Income, मगर घट गई Defense Capability
पाकिस्तान की arms export income 2023 में अचानक बढ़कर $41.5 मिलियन हो गई, जो कि पहले सिर्फ $1.3 मिलियन थी। हालांकि यह commercial success दिखती है, लेकिन इससे पाकिस्तान की अपनी सुरक्षा व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। Military experts का मानना है कि इस arms deal से पाकिस्तान ने short-term profit के लिए अपनी long-term defense capability को दांव पर लगा दिया।
India के खिलाफ लड़ने लायक नहीं बची ताकत?
पाकिस्तान लगातार missile tests और army drills का प्रदर्शन कर रहा है, लेकिन ground-level reality यह है कि देश के पास war-scenario में sustain करने लायक ammunition नहीं है। पाकिस्तान की conventional warfare की ताकत पर सीधा सवाल उठता है। Analysts का कहना है कि अगर पाकिस्तान और India के बीच युद्ध छिड़ता है, तो पाकिस्तान की सैन्य तैयारी सिर्फ शुरुआती 3-4 दिन ही झेल पाएगी।
Terror Alert के बाद Kashmir में बरामद हुए Advanced Weapons
पहलनगाम हमले से कुछ दिन पहले ही intelligence agencies ने tourist areas में आतंकी हमले की आशंका जताई थी। Zabarwan Range के आसपास के इलाकों, जैसे कि Dachigam और Nishat में security alert बढ़ा दिया गया। इन इलाकों से मिले हथियारों ने एक नया खतरा उजागर किया है।
Encounter sites से बरामद हुए हथियारों में शामिल हैं:
-
M-Series Rifles
-
Sniper Guns
-
Bulletproof Penetrating Ammunition