Will KL Rahul take charge or will wickets fall like a pack of cards?
India vs England 1st Test, Leeds: भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन के बाद इंग्लैंड के बल्लेबाज Ollie Pope ने माना कि उनकी टीम किसी विशेष स्कोर को लक्ष्य नहीं बना रही है, लेकिन भारत को जितना कम टारगेट दिया जाए, उतना बेहतर होगा।
KL Rahul को बताया अहम विकेट
ओली पोप ने कहा, “KL Rahul is a key wicket for us. उन्हें जल्दी आउट करना हमारे लिए महत्वपूर्ण होगा। कोई निर्धारित लक्ष्य नहीं है, लेकिन जितना कम रन चेज करना पड़े, उतना अच्छा रहेगा। आउटफील्ड तेज है और अगर इनर फील्ड को पार कर दिया तो चौके आसानी से मिल सकते हैं।”
फिलहाल तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दूसरी पारी में 2 विकेट पर 90 रन बना लिए हैं और उनके पास 96 रनों की बढ़त है। पहली पारी में भारत ने 471 और इंग्लैंड ने 465 रन बनाए थे।
मुश्किल थी बल्लेबाजी, फिर भी ठोका शतक
ओली पोप ने इंग्लैंड की पहली पारी में 106 रनों की शानदार पारी खेली। हालांकि उन्होंने कहा कि Conditions batting-friendly नहीं थीं। पोप बोले, “The pitch had good bounce, but once the clouds came in, it wasn’t easy to bat. धूप में बल्लेबाजी थोड़ी आसान थी, लेकिन जैसे ही बादल छाए, चुनौतियां बढ़ गईं।”
उन्होंने बताया कि उनका फोकस good balls को सम्मान देने और bad balls पर रन बनाने पर था। “मैंने लेट खेला, स्क्वायर ऑफ द विकेट शॉट्स खेले और स्विंग का फायदा उठाकर रन बटोरे।”
पिछली सीरीज से सीख, अब नई शुरुआत
पोप ने माना कि भारत में पिछली टेस्ट सीरीज के आखिरी चार मैचों में उनका प्रदर्शन खराब रहा था। लेकिन इस सीरीज में वह खुद को नए सिरे से स्थापित करना चाहते हैं। “Last series wasn’t great for me, especially the last four games. But I’m treating every new innings like a fresh start – whether it’s a duck or a century.“