CM Dhami ने Rishikesh को दी बड़ी सौगातें, Ganga Corridor और Parking Project का शिलान्यास
CM Dhami Visit: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को अपने ऋषिकेश दौरे के दौरान शहर को कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी उनके साथ मौजूद रहे।
Ganga Corridor के तहत आइकॉनिक सिटी बेस स्टेशन और Multi-Level Parking को मिली मंजूरी
मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश में Ganga Corridor Project के अंतर्गत Iconic City Base Station और बहुमंजिला कार पार्किंग (Multi-level Parking) परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि ये दोनों परियोजनाएं ऋषिकेश की आधारभूत संरचना को मज़बूती देने के साथ-साथ तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के लिए सुविधाएं बेहतर बनाएंगी।
ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर परियोजना के अंतर्गत आइकॉनिक सिटी ऋषिकेश बेस स्टेशन और बहुमंजिला कार पार्किंग का शिलान्यास किया गया है। यह परियोजना न केवल क्षेत्र की आधारभूत संरचना को मजबूत करेगी बल्कि तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। आधुनिकता और आस्था के संगम से… pic.twitter.com/I1PvLvJRJi
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) June 22, 2025