‘Tere Naam’ के बालों के पीछे Kalam साहब! Salman Khan ने बताया अपने Iconic Look का सच

The Great Indian Kapil Show में इस बार सुपरस्टार Salman Khan की मौजूदगी ने शो को और भी खास बना दिया। Netflix पर Kapil Sharma Show के नए सीज़न में सलमान ने न सिर्फ मस्ती की, बल्कि कुछ ऐसे राज भी खोले जो अब तक सामने नहीं आए थे। सबसे बड़ा खुलासा उनके 2003 की फिल्म Tere Naam के आइकॉनिक लुक को लेकर हुआ।

Salman Khan का Tere Naam Look था APJ Abdul Kalam से Inspired

शो के दौरान सलमान खान ने बताया कि ‘Tere Naam Radhe Mohan Look’ की प्रेरणा उन्होंने किसी और से नहीं, बल्कि पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम से ली थी। हंसी के बीच सलमान ने कहा,

“तेरे नाम का जो लुक था, वो अब्दुल कलाम साहब से इंस्पायर्ड था। उस समय राहुल रॉय का भी ऐसा हेयर स्टाइल था। मुझे लगा छोटे कस्बे का हीरो ऐसे ही दिखता है – लंबे बाल, थोड़ा अलग अंदाज़।”

सलमान की इस बात पर Archana Puran Singh, Kapil Sharma और Navjot Singh Sidhu भी चौंक उठे।

हर गली-मोहल्ले में वायरल हुआ था Tere Naam का हेयरस्टाइल

Tere Naam Hairstyle उस समय इतना ट्रेंड में आया था कि सैलून्स में लड़के खासतौर पर ‘Radhe Mohan Look’ की डिमांड करने लगे थे। छोटे कस्बों से लेकर बड़े शहरों तक, हर जगह सलमान खान का ये लुक स्टाइल स्टेटमेंट बन चुका था।

Tere Naam बनी थी कल्ट क्लासिक, Look बना Youth Icon

2003 में रिलीज़ हुई Tere Naam, सलमान खान के करियर की एक cult classic फिल्म मानी जाती है। इस फिल्म का लुक, हेयरस्टाइल और इमोशनल कहानी ने युवाओं के दिलों में खास जगह बनाई। सलमान का यह खुलासा कि लुक का आइडिया Dr. APJ Abdul Kalam से आया था, फैंस के लिए वाकई चौंकाने वाला रहा।

The Great Indian Kapil Show का तीसरा सीज़न

Kapil Sharma Show Netflix Season 3 का यह पहला एपिसोड सलमान खान के साथ धमाकेदार रहा। अब दर्शकों को बेसब्री है यह जानने की कि अगले एपिसोड में कौनसे सेलेब्रिटी मेहमान होंगे।