Jammu Kashmir SIA Raid: सुरनकोट से रामनगर तक खौफ में आतंकी नेटवर्क
जम्मू-कश्मीर में State Investigation Agency (SIA) ने शुक्रवार को आतंकी नेटवर्क को तोड़ने के लिए एक बड़ी और सुनियोजित कार्रवाई की। पूंछ, राजौरी, उधमपुर और रामबन जिलों में 18 लोकेशनों पर एक साथ रेड की गई। इस रेड का मकसद स्लीपर सेल्स और ग्राउंड वर्कर्स नेटवर्क को खत्म करना था।
इस ऑपरेशन के तहत सुरनकोट, हवेली, राजौरी शहर, रामनगर और रामबन में कार्रवाई की गई। इसके अलावा किश्तवाड़ जिले में भी ऑपरेशन त्राशी नाम से आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन लगातार दूसरे दिन जारी रहा।
18 ठिकानों से बरामद हुई आपत्तिजनक सामग्री, जांच जारी
SIA के बयान में कहा गया:
“कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए की गई छापेमारी में भारी मात्रा में संदिग्ध दस्तावेज और डिजिटल सामग्री जब्त की गई है।”
ये सामग्री अभी फॉरेंसिक जांच और इंटेलिजेंस प्रोसेसिंग में है। कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए जम्मू स्थित SIA मुख्यालय में तलब किया गया है।
Kishtwar में ऑपरेशन त्राशी, आतंकियों से मुठभेड़ में एक जवान शहीद
इस बीच किश्तवाड़ जिले के सिंहपोरा-चतरू क्षेत्र में 3-4 आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर गुरुवार को शुरू किया गया तलाशी अभियान शुक्रवार को भी जारी रहा। इसी अभियान के दौरान 17वीं राष्ट्रीय राइफल्स के सिपाही गायकड़ संदीप पांडुरंग शहीद हो गए।
वह महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के करंदी गांव से थे। उन्हें जम्मू के सैन्य अस्पताल में अंतिम श्रद्धांजलि दी गई। ऑपरेशन को तेज करते हुए इलाके में अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी गई है।
किन-किन जिलों में हुई रेड?
-
पूंछ जिला: 12 ठिकाने (सुरनकोट सबडिविजन)
-
हवेली तहसील (पूंछ): 3 ठिकाने
-
राजौरी जिला: 1 ठिकाना (राजौरी शहर)
-
उधमपुर जिला: 1 ठिकाना (रामनगर)
-
रामबन जिला: 1 ठिकाना