ईरान-अमेरिका तनाव: मिडिल ईस्ट में कहां-कहां मौजूद है US Army? पूरी सूची देखें

Middle East Tensions Latest Update:
ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव ने एक बार फिर West Asia को वैश्विक चिंता का केंद्र बना दिया है। Iran की ओर से Qatar में मौजूद US military base पर मिसाइल अटैक की खबर के बाद अब यह जानना जरूरी हो गया है कि आखिर अमेरिका की सैन्य मौजूदगी (military presence) मध्य-पूर्व में कितनी व्यापक है और कहां-कहां उसके बेस मौजूद हैं।

ईरान की खुली चेतावनी: US Navy पर मिसाइल हमले की धमकी

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई से जुड़े अखबार ‘Kayhan’ ने अमेरिका को सीधी चेतावनी देते हुए कहा है कि:

“अब बिना देर किए हमें बहरीन में स्थित अमेरिकी नौसेनिक अड्डे को मिसाइल से निशाना बनाना चाहिए और हार्मुज़ जलडमरूमध्य को अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस व जर्मनी के जहाजों के लिए बंद कर देना चाहिए।”

अब जानिए कहां-कहां मौजूद हैं US के Strategic Military Bases:

1. Qatar – Al Udeid Air Base (अल-उदेद एयरबेस)

  • मिडिल ईस्ट में अमेरिका का सबसे बड़ा एयरबेस

  • CENTCOM की फॉरवर्ड कमांड का हब।

  • 379th Air Expeditionary Wing, combat aircraft, और special forces की प्रमुख तैनाती यहीं है।

  • Iran attack की सबसे ज्यादा आशंका इसी बेस पर जताई जा रही है।

2. Bahrain – Fifth Fleet Naval Command

  • यह बेस अमेरिका की Fifth Fleet और Naval Forces Central Command का HQ है।

  • यहां से अमेरिका का aircraft carrier, anti-mine ships, और coast guard units ऑपरेट करती हैं।

  • यह बेस 1948 से सक्रिय है और खाड़ी क्षेत्र में अमेरिका की समुद्री ताकत का सबसे बड़ा केंद्र है।


3. Iraq – Al Asad और Al Harir Air Bases

  • Al Asad Air Base – अल-अनबर प्रांत में स्थित, 2020 में इस पर ईरान ने मिसाइल दागे थे।

  • Al Harir Air Base – इरबिल में स्थित, ISIS के खिलाफ अभियानों का हिस्सा।

  • इराक में करीब 2,500 अमेरिकी सैनिक तैनात हैं।

4. Syria – Al-Tanf Garrison

  • सीरिया, इराक और जॉर्डन बॉर्डर के पास स्थित यह बेस ISIS के खिलाफ अमेरिकी गठबंधन का अहम हिस्सा है।

  • यह एक Forward Operating Base है जो पश्चिमी रणनीति में काफी अहम मानी जाती है।

5. Kuwait – Ali Al Salem Air Base और Camp Arifjan

  • Ali Al Salem Air Base – इराक बॉर्डर से मात्र 20 मील की दूरी पर, 386th Air Expeditionary Wing की तैनाती।

  • Camp Arifjan – US Army Central का फॉरवर्ड हेडक्वार्टर।

6. UAE – Al Dhafra Air Base

  • यहाँ से F-22 Raptors, MQ-9 Reaper drones और surveillance aircrafts उड़ान भरते हैं।

  • Gulf Air Warfare Center यहीं स्थित है, जो अमेरिकी और सहयोगी देशों की एयर-मिसाइल डिफेंस ट्रेनिंग का मुख्य केंद्र है।

क्या कहता है US Pentagon?

US Pentagon का मानना है कि ईरान द्वारा retaliatory strike लगभग तय है। CENTCOM के अंतर्गत 40,000 से अधिक अमेरिकी सैनिक मध्य-पूर्व में तैनात हैं और संभावित टारगेट्स में बहरीन, कतर और इराक के बेस सबसे ऊपर हैं।