Iran-Israel युद्ध का असर Drinking Water पर? Qatar का बड़ा बयान, बोले- तीन दिन में खत्म हो जाएगा पानी
Middle East Conflict दिन-ब-दिन और भी गंभीर होता जा रहा है। Iran और Israel के बीच जारी तनाव में अब America भी खुलकर कूद चुका है। हाल ही में अमेरिका ने ईरान के तीन प्रमुख Nuclear Facilities पर हमला कर दिया है। इस पर अब Qatar ने गहरी चिंता जताई है और चेतावनी दी है कि अगर परमाणु प्लांट को नुकसान हुआ तो Gulf Countries में Water Crisis पैदा हो सकता है।
“तीन दिन में खत्म हो जाएगा पानी” – कतर के प्रधानमंत्री की चेतावनी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कतर के प्रधानमंत्री Mohammed bin Abdulrahman Al Thani ने कहा है कि अगर ईरान के Nuclear Plant पर हमला हुआ, तो खाड़ी देशों की Water Supply पूरी तरह से प्रभावित हो सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि फारस की खाड़ी से आने वाला पानी अगर दूषित हुआ तो Desalination Plants भी काम नहीं कर पाएंगे।
उन्होंने टकर कार्लसन को दिए एक इंटरव्यू में कहा था,
“हमारे पास नदियां या जलाशय नहीं हैं। जो पानी हम इस्तेमाल करते हैं वह समुद्री पानी को साफ कर के आता है। अगर वो स्रोत ही दूषित हो गया तो हमारे पास केवल तीन दिन का पीने लायक पानी बचा रहेगा।”