IBPS PO SO Recruitment 2026: 8400 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 26 जुलाई तक करें Apply

IBPS PO SO Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। Institute of Banking Personnel Selection (IBPS) ने PO (Probationary Officer) और SO (Specialist Officer) भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब इच्छुक उम्मीदवार 26 जुलाई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 21 जुलाई निर्धारित थी।

Vacancy बढ़कर 8400 पहुंची

आईबीपीएस ने हाल ही में दोनों भर्तियों में पदों की संख्या भी बढ़ाई है।

IBPS PO Vacancy: 6715 से बढ़ाकर 7365
IBPS SO Vacancy: 735 से बढ़ाकर 1035

इस तरह दोनों भर्तियों में कुल 8400 पदों पर भर्ती की जाएगी।

IBPS PO Eligibility

आयु सीमा (1 जुलाई 2026 के अनुसार)

न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
अधिकतम आयु: 30 वर्ष

आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में Graduation Degree होना अनिवार्य है।

IBPS PO Exam Schedule
Preliminary Exam: अगस्त 2026
Main Exam: अक्टूबर 2026 (प्रस्तावित)
PO भर्ती में परीक्षा पैटर्न में बदलाव

Prelims Exam Pattern में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

हालांकि Mains Exam Pattern में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।

कुल प्रश्नों की संख्या 145 से बढ़ाकर 170 कर दी गई है।
General Awareness और Data Analysis & Interpretation सेक्शन का वेटेज बढ़ाया गया है।
English Language सेक्शन के अंक घटाए गए हैं।
Reasoning सेक्शन के लिए समय सीमा कम की गई है।
Descriptive Paper (Essay और Letter Writing) पहले की तरह 25 अंकों का रहेगा।
IBPS PO Vacancy: प्रमुख बैंकों में पद

प्रमुख बैंकों में रिक्तियां इस प्रकार हैं—

Bank of Baroda: 1900
Canara Bank: 1500
Bank of Maharashtra: 1100
Indian Bank: 650
Indian Overseas Bank: 550
Bank of India: 500
Central Bank of India: 500
Punjab National Bank: 504
Punjab & Sind Bank: 161

कुछ बैंकों की रिक्तियां अभी घोषित नहीं की गई हैं।

IBPS SO Eligibility

Specialist Officer (SO) के अलग-अलग पदों के लिए अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है।

मुख्य पदों में शामिल हैं—

IT Officer
Agricultural Field Officer
Law Officer
Rajbhasha Adhikari
HR/Personnel Officer
Marketing Officer

प्रत्येक पद के लिए संबंधित विषय में निर्धारित डिग्री या पोस्ट ग्रेजुएशन आवश्यक है। अधिकांश पदों के लिए कंप्यूटर ज्ञान भी अनिवार्य रखा गया है।

IBPS SO Selection Process

IBPS SO Recruitment में चयन तीन चरणों में होगा—

Online Preliminary Examination
Online Main Examination
Interview

फाइनल मेरिट में Main Exam और Interview के अंकों का अनुपात 80:20 रहेगा। प्रारंभिक परीक्षा केवल क्वालिफाइंग होगी और इसमें Negative Marking भी लागू रहेगी।