केदारनाथ के लिए Helicopter Booking शुरू! ये वेबसाइट और App करेंगे आपकी मदद

Chardham Yatra 2025 की शुरुआत 28 अप्रैल से हो चुकी है, जब Gangotri और Yamunotri के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए। पूरे देश से—यूपी, दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट्र समेत—हजारों श्रद्धालु इस पवित्र यात्रा में शामिल होने पहुंच रहे हैं।

 Helicopter सेवा का शुभारंभ, Kedarnath और Badrinath के लिए फ्लाइट शुरू

शनिवार को देहरादून के Jolly Grant Airport से Kedarnath Heli Service का औपचारिक शुभारंभ हो गया। शुरुआती उड़ान में MI-17 Helicopter के ज़रिए 20 श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना किया गया।

Heli service यात्रियों को केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम तक ले जाएगी और फिर वहीं से वापसी करेगी।

Kedarnath के कपाट 2 मई को खोले गए हैं, जबकि Badrinath के कपाट 4 मई से दर्शनार्थ खुले हैं। ऐसे करें Helicopter Ticket की Online Booking

श्रद्धालु अब घर बैठे अपनी Helicopter Tickets for Kedarnath ऑनलाइन बुक कर सकते हैं:

बिना रजिस्ट्रेशन के चारधाम यात्रा में शामिल नहीं हुआ जा सकता है।

 

 हेल्पलाइन नंबर भी एक्टिव

कोई भी समस्या हो तो इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है:

  • Toll Free: 0135-1364
  • Support Numbers: 0135-2559898, 0135-2552627

Kedarnath में मोबाइल पर लगी रोक, Reels बनाने पर ₹5000 जुर्माना

श्रद्धालुओं को ध्यान देना होगा कि Kedarnath-Badrinath Guidelines के तहत मोबाइल फोन का इस्तेमाल प्रतिबंधित किया गया है। खासकर social media reels और वीडियो बनाने पर ₹5000 तक का जुर्माना लग सकता है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम

चारधाम मार्ग पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। सभी ज़रूरी सुविधाएं जैसे बिजली, पानी और स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर की गई हैं।

पहले ही दिन रिकॉर्ड तोड़ पहुंचे श्रद्धालु

2 मई को जब Kedarnath के कपाट खुले, तो पहले ही दिन 30,154 भक्तों ने दर्शन किए:

  • पुरुष: 19,196
  • महिला: 10,597
  • बच्चे: 361

Kedarnath के लिए 9 Helicopter कंपनियां सक्रिय

केदारनाथ के कपाट खुलते ही 9 हेलीकॉप्टर कंपनियों ने सेवाएं शुरू कर दी हैं। Kedarnath Helipad से लगातार हेलीकॉप्टर उड़ान भर रहे हैं, और तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।