Heavy rain and landslide wreak havoc in Uttarakhand, Kedarnath Yatra halted, SDRF takes charge
उत्तराखंड के गौरीकुण्ड इलाके में देर रात करीब 03:30 बजे एक बड़े भूस्खलन (landslide) के कारण पहाड़ी दरक गई और मलबा-पत्थर नीचे गिरने से श्री केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) के लिए पैदल मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया। इस घटना के बाद प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मार्ग को तत्काल बंद कर दिया है।
गौरीकुण्ड के घोड़ा पड़ाव (Ghora Padav) के नजदीक भूस्खलन के चलते केदारनाथ से गौरीकुण्ड की ओर जाने वाले कई तीर्थयात्री फंस गए हैं। एनडीआरएफ (NDRF) की टीम उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए बचाव कार्य में लगी हुई है। लोक निर्माण विभाग (PWD) भी मौके पर पहुंचकर मार्ग खोलने का कार्य तेजी से कर रहा है।
प्रशासन ने लोगों से आग्रह किया है कि वे मौसम पूर्वानुमान (weather forecast) को गंभीरता से लें और सुरक्षित यात्रा के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें। फिलहाल पैदल मार्ग खुलने तक के लिए सभी तीर्थयात्रियों की आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी गई है।