Greater Noida Crime News: Father-in-law and brother-in-law accused in Nikki murder case arrested
ग्रेटर नोएडा के Kasna Kotwali, Sirsa Village की निक्की भाटी हत्याकांड की जांच forensic science, digital evidence और गवाहों के बयानों के आधार पर हो रही है। पुलिस ने Nithari Case और Aarushi Talwar Case से सीख लेकर जांच को बेहद सावधानीपूर्वक आगे बढ़ाया।
घटनास्थल का निरीक्षण:
जांच टीम ने बेडरूम, रसोई, गैस चूल्हा और आंगन का बारीकी से निरीक्षण किया। जले कपड़े, thinner की बोतल, लाइटर और मिट्टी के नमूने अहम सबूत माने जा रहे हैं। FSL (Forensic Science Laboratory) रिपोर्ट तय करेगी कि आग हत्याकांड या आकस्मिक रूप से लगी थी।
सीसीटीवी और गवाह:
घटना के समय सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी सच में बाहर थे या नहीं, और फुटेज में मैनिपुलेशन की संभावना भी खंगाली जा रही है। पड़ोसी और मौके पर पहुंचे गवाहों के बयानों से घटना का सच सामने आने की उम्मीद है।
डायंग डिक्लेरेशन और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट:
निक्की का मरणासन्न बयान (dying declaration) डॉक्टर की मौजूदगी में दर्ज किया गया, जो केस के लिए अहम है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से यह तय होगा कि मौत हत्याकांड, आत्महत्या या दुर्घटना थी।
डिजिटल सबूत
पुलिस ने पति विपिन, सास, ससुर और निक्की की बहन कंचन समेत परिजनों के call details (CDR) और लोकेशन डेटा भी खंगाले। प्रत्यक्ष गवाह, पड़ोसी और वैज्ञानिक सबूत यदि मेल खाते हैं तो केस मजबूत होगा।
पिछले हत्याकांड के संदर्भ
Aarushi-Hemraj Case (2008, Noida): आरुषि तलवार और नौकर हेमराज की हत्या में सबूतों और प्रारंभिक पुलिस कार्रवाई की कमियों के कारण केस विवादित हुआ।
Nithari Case (2005–06, Noida): कई बच्चों और महिलाओं की रहस्यमय हत्या, फॉरेंसिक और DNA सबूतों के आधार पर आरोपी Surendra Koli को कई मामलों में सजा।
निक्की हत्याकांड का विवरण
27 दिसंबर 2016 को Sirsa Village में निक्की की शादी विपिन भाटी से हुई। परिवार के अनुसार, ससुराल वाले 35 लाख रुपये की दहेज मांग को लेकर परेशान कर रहे थे। 21 अगस्त को पति विपिन, सास दया और ससुर सतवीर ने मिलकर निक्की को जला दिया। गंभीर रूप से झुलसने के बाद अस्पताल में इलाज के दौरान निक्की की मौत हो गई।
आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने ससुर Satveer (55) और जेठ Rohit Bhati (30) को 24 अगस्त को गिरफ्तार किया। घटना में आरोपी पति विपिन पहले ही जेल में है। सभी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया।