Great news for wildlife lovers in Uttarakhand: a white tiger will soon arrive at the Dehradun Zoo.
उत्तराखंड के Wildlife Lovers और पर्यटकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य में पहली बार व्हाइट टाइगर लाने की तैयारी तेज हो गई है। Central Zoo Authority (CZA) ने देहरादून जू के लिए दो व्हाइट टाइगर लाने की मंजूरी दे दी है। इनमें से एक टाइगर मध्य प्रदेश के ग्वालियर जू और दूसरा ओडिशा के नंदनकानन जूलॉजिकल पार्क से लाया जाएगा। अधिकारियों की कोशिश है कि सितंबर में होने वाले Wildlife Week के आसपास व्हाइट टाइगर देहरादून पहुंच जाए।
पहली बार उत्तराखंड में होगा व्हाइट टाइगर का दीदार
उत्तराखंड के किसी भी चिड़ियाघर में अभी तक व्हाइट टाइगर मौजूद नहीं है। ऐसे में देहरादून जू में पहली बार इन खास टाइगर को लाए जाने की तैयारी को राज्य के Wildlife Conservation और Zoo Development के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
अब तक उत्तराखंड के लोगों को व्हाइट टाइगर देखने के लिए दूसरे राज्यों के चिड़ियाघरों का रुख करना पड़ता था। लेकिन प्रस्तावित ट्रांसफर पूरा होने के बाद देहरादून में ही पर्यटकों और वन्यजीव प्रेमियों को इनका दीदार हो सकेगा।
ग्वालियर से टाइगर लाने की तैयारी शुरू
CZA की मंजूरी मिलने के बाद देहरादून जू प्रशासन ने व्हाइट टाइगर को लाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। ग्वालियर जू से आने वाले टाइगर के लिए Animal Transfer और Logistics से जुड़ी प्रक्रिया पर काम किया जा रहा है।
इस एक्सचेंज के तहत देहरादून जू की ओर से ग्वालियर जू को सामान्य रंग वाला एक टाइगर दिए जाने की योजना है। अधिकारियों को उम्मीद है कि पूरी प्रक्रिया समय पर पूरी होने के बाद Wildlife Week के दौरान व्हाइट टाइगर देहरादून पहुंच सकते हैं।
नंदनकानन से भी आएगा एक व्हाइट टाइगर
देहरादून जू के लिए दूसरा व्हाइट टाइगर ओडिशा के Nandankanan Zoological Park से लाने की योजना है। इसके लिए भी ट्रांसफर की मंजूरी मिल चुकी है। फिलहाल दोनों संस्थानों के बीच logistics और animal exchange की शर्तों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया चल रही है।
पहले हुई बातचीत के अनुसार, ओडिशा के साथ होने वाले एक्सचेंज में देहरादून जू से हिमालयन गोरल की एक जोड़ी और नैनीताल से रेड पांडा की एक जोड़ी देने का प्रस्ताव रखा गया है।
कई साल से चल रहा था प्रोजेक्ट
देहरादून जू की इंचार्ज और Forest Range Officer दीक्षा भट्ट के मुताबिक, व्हाइट टाइगर को उत्तराखंड लाने का प्रोजेक्ट काफी समय से चल रहा था। CZA से मिली मंजूरी को उन्होंने उत्तराखंड वन विभाग के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
वहीं, वन मंत्री सुबोध उनियाल ने भी राज्य में पहली बार व्हाइट टाइगर आने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि इससे Wildlife Lovers और Tourists के लिए देहरादून जू में नया आकर्षण जुड़ जाएगा।
उत्तराखंड में 560 टाइगर
All India Tiger Estimation 2022 के आंकड़ों के मुताबिक उत्तराखंड में कुल 560 टाइगर दर्ज किए गए थे। टाइगर संख्या के मामले में मध्य प्रदेश 785 टाइगर के साथ देश में पहले स्थान पर था, जबकि कर्नाटक में 563 टाइगर दर्ज किए गए थे। उत्तराखंड 560 टाइगर के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
उत्तराखंड का Corbett Tiger Reserve भी देश के प्रमुख Tiger Reserves में शामिल है। 2022 के आंकड़ों के अनुसार कॉर्बेट में करीब 260 टाइगर दर्ज किए गए थे, जो किसी एक टाइगर रिजर्व में दर्ज सबसे बड़ी संख्या थी।
अब देहरादून जू में व्हाइट टाइगर आने के बाद उत्तराखंड के Wildlife Tourism को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इससे देहरादून जू पर्यटकों के लिए एक नया आकर्षण बन सकता है।