Germany Job Alert: उत्तराखंड के ITI और Diploma पास युवाओं को विदेश में काम का सुनहरा मौका!
उत्तराखंड सरकार के Chief Minister Global Employment Scheme (CM-GES) के तहत राज्य के ITI, Polytechnic Diploma और Engineering Graduates को अब Germany में High-Paying Jobs का सुनहरा मौका मिलने जा रहा है। Employment & Skill Development Department ने इसके लिए आवेदन मांगे हैं।
यह पहली बार है जब राज्य सरकार Engineers और Skilled Technicians को विदेश में प्लेसमेंट के लिए सुविधा और सहायता प्रदान कर रही है।
किन ट्रेड्स के लिए है जर्मनी जॉब का मौका?
इस योजना के तहत निम्नलिखित पात्रता वाले युवा आवेदन कर सकते हैं:
-
Degree या Diploma धारक (Automobile, Mechanical, Electrical, Mechatronics)
-
Two-Year ITI Pass (Electrician, Motor Mechanic, Automobile Trades)
-
Work Experience: Passenger Vehicles में 3 साल या Commercial Vehicles में 2 साल का अनुभव अनिवार्य
-
Language Requirement: जर्मन भाषा का बेसिक कोर्स (जिसकी व्यवस्था विभाग करेगा)
Salary in Germany for Indian Workers: प्रति माह €2800 यूरो (लगभग ₹2,50,000)
Free German Language Course & Training Support
राज्य सरकार इन युवाओं को Free German Language Training देगी। साथ ही Free Accommodation, Free Food, Free Visa & Air Ticket की भी सुविधा प्रदान की जाएगी।
-
Training Cost का 20% सरकार देगी
-
Skill Loan पर 75% Interest Subsidy मिलेगी
-
Training Location: MCC Sahaspur, Dehradun
जापान के लिए Hotel Management Jobs का नया अवसर
योजना के दूसरे चरण में Hotel Management graduates और diploma holders के लिए Jobs in Japan की शुरुआत की गई है।
-
पहले बैच के 15 युवाओं में से 13 ने Japanese Language N4 Certification पास किया
-
इनमें से 4 युवा फिलहाल जापान में कार्यरत हैं
-
नए बैच के लिए आवेदन खुले हैं, प्रशिक्षण सहसपुर में होगा (Free रहने-खाने के साथ)
Apply कैसे करें?
-
विभाग की वेबसाइट पर जाएं: uksds.uk.gov.in
-
या अपना Resume भेजें: mccsahaspur@gmail.com
-
अधिक जानकारी के लिए कॉल करें: +91-8755597550