Elon Musk vs Donald Trump: अमेरिका में टूटी दोस्ती! एलन मस्क ने ट्रंप प्रशासन को कहा अलविदा
Elon Musk News: अमेरिका की राजनीति में एक बड़ा मोड़ आया है। Tesla और SpaceX के CEO एलन मस्क (Elon Musk) ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) से अपना नाता तोड़ लिया है। लंबे समय तक ट्रंप के साथ जुड़े रहने के बाद अब मस्क ने सरकारी दक्षता विभाग (Office of Efficiency) के प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही उन्होंने साफ कर दिया कि अब वह राजनीति से दूरी बना रहे हैं।
ट्रंप-मस्क की दोस्ती खत्म, सोशल मीडिया पर किया ऐलान
बुधवार को मस्क ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए ऐलान किया कि वह ट्रंप प्रशासन में विशेष सरकारी कर्मचारी के तौर पर अपने कार्यकाल को समाप्त कर रहे हैं। उन्होंने ट्रंप को भरोसा जताने के लिए धन्यवाद भी दिया, लेकिन साथ ही यह संकेत भी दे दिया कि अब उनके रास्ते अलग हैं।
ट्रंप के फैसलों पर मस्क की कड़ी आलोचना
-
मस्क ने हाल ही में ट्रंप द्वारा लाए गए एक बिल की आलोचना करते हुए कहा था कि इसे “सुंदर बिल” कहना उन्हें निराश करता है।
-
उन्होंने कहा, “कोई भी बिल या तो बड़ा हो सकता है या सुंदर, दोनों नहीं।”
-
ट्रंप की टैक्स कटौती और इमिग्रेशन सुधार नीति पर मस्क ने कहा कि इससे संघीय खर्च और राजकोषीय घाटा बढ़ेगा।