More attacks on Iran, uncertainty over Hormuz… Why did Trump's statement increase global anxiety?
America First नीति को दोबारा मजबूती देते हुए, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने पेंसिल्वेनिया के Mon Valley Works-Irvin Steel Plant में एक सभा को संबोधित करते हुए बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अब अमेरिका स्टील इंपोर्ट पर 25% की जगह 50% Tariff लगाएगा, जिससे अमेरिकी स्टील इंडस्ट्री को विदेशी कंपनियों के दबाव से मुक्त किया जा सके।
Steel Tariff Hike का क्या है मकसद?
Trump ने यह घोषणा Nippon Steel और US Steel की साझेदारी के जिक्र के दौरान की। उन्होंने जोर देकर कहा, “हम अब चीन के घटिया स्टील (Cheap Chinese Steel) पर निर्भर नहीं रहेंगे। हम अपने उद्योग को बचाने के लिए इस ड्यूटी को डबल कर रहे हैं।”
उन्होंने कहा कि नया टैरिफ “next week से लागू” होगा और कोई भी इसे बायपास नहीं कर पाएगा। यह कदम America’s steel jobs को बचाने और घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
US Steel-Nippon Deal पर क्या बोले ट्रंप?
Donald Trump ने साफ किया कि US Steel का नियंत्रण पूरी तरह अमेरिका के पास ही रहेगा, भले ही Nippon Steel (Japan) इसके साथ साझेदारी कर रही हो। उन्होंने कहा, “No job will be lost, no work will go overseas,” यानी न कोई नौकरी जाएगी और न ही काम बाहर शिफ्ट किया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका का भविष्य “Pittsburgh की ताकत और गौरव” पर बनना चाहिए, न कि Shanghai के सस्ते स्टील पर।
$14 Billion Deal और Political Reactions
Nippon Steel ने पहले US Steel को खरीदने के लिए $14 billion offer दिया था, जिसे Democrats और Republicans दोनों ने खारिज कर दिया था। President Joe Biden ने भी राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देकर इस डील को होल्ड कर दिया था।
अब ट्रंप की वापसी के बाद वह इस साझेदारी को आंशिक रूप से स्वीकार करते दिख रहे हैं, लेकिन उन्होंने नियंत्रण अमेरिका में ही रहने की बात दोहराई।
Union का क्या कहना है?
United Steelworkers Union ने इस डील को लेकर अपनी आशंका जताई है। यूनियन का कहना है कि Nippon Steel तभी निवेश करेगा जब उसे US Steel का पूरा कंट्रोल मिलेगा। साथ ही यूनियन को अब तक यह नहीं बताया गया कि $14 billion investment में से कितना पैसा workers और local jobs पर खर्च होगा।
Trump का दावा: 70,000 Jobs और अरबों डॉलर का फायदा
Trump ने दावा किया कि इस साझेदारी से 70,000 नई नौकरियां पैदा होंगी और अमेरिकी अर्थव्यवस्था को $14 billion का फायदा मिलेगा। यह उनके Election 2024 Campaign का हिस्सा भी माना जा रहा है, जहां वह बार-बार Made in USA और America First Manufacturing की बात कर रहे हैं।