Devprayag Accident: खाई में गिरी कार, दो की दर्दनाक मौत, रेस्क्यू में लगे 4 घंटे

उत्तराखंड के देवप्रयाग में एक दर्दनाक सड़क हादसे (Devprayag Road Accident) की खबर सामने आई है। यहां पौड़ी मोटर मार्ग (Pauri Road) पर स्थित पयाल गांव के पास एक कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई

घटना देर शाम की बताई जा रही है। जैसे ही हादसे की सूचना मिली, थाना देवप्रयाग के प्रभारी संदीप चौहान अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और Rescue Operation शुरू किया गया।

थानाध्यक्ष चौहान के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब वाहन देवप्रयाग से वापस लौट रहा था। घटना स्थल पर पहुंचकर चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एक मृतक का शव खाई से बाहर निकाला गया, जबकि दूसरे शव को निकालने का कार्य अभी जारी है।

घना जंगल और अंधेरा बना चुनौती

घने जंगल और अंधेरे के कारण पुलिस कर्मियों को बचाव अभियान (Rescue in Gorge Uttarakhand) चलाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। खाई की गहराई और दुर्गम रास्तों ने शवों को सड़क तक पहुंचाना बेहद कठिन बना दिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों की पहचान राजेंद्र और जसपाल के रूप में की गई है। दोनों स्थानीय निवासी बताए जा रहे हैं। फिलहाल दूसरे शव को भी बाहर लाने के प्रयास जारी हैं और पुलिस पूरी तत्परता से कार्य में जुटी है।