'Cockroach Janata Party' overtakes BJP-Congress on Instagram, then why was it banned?
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई ‘Cockroach Janata Party’ यानी CJP अब देशभर में चर्चा का विषय बन गई है। भारत सरकार ने इस संगठन के X (पहले Twitter) अकाउंट को Block कर दिया है। हालांकि अकाउंट पर कार्रवाई के बाद भी इसका विवाद और Popularity दोनों तेजी से बढ़ रहे हैं। खास बात यह है कि Instagram पर इसके Followers की संख्या BJP और Congress जैसे बड़े राजनीतिक दलों से भी ज्यादा बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, भारत सरकार को इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की तरफ से इनपुट मिले थे कि ‘Cockroach Janata Party’ का X Handle कुछ ऐसी सामग्री साझा कर रहा है, जो देश की सुरक्षा और संप्रभुता के लिए खतरा बन सकती है। इसके बाद केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने IT Act 2000 की धारा 69A के तहत अकाउंट को भारत में Block करने का निर्देश दिया।
रिपोर्ट्स के अनुसार, IB ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया कि अकाउंट पर ऐसी Provocative Content पोस्ट की जा रही थी, जिससे सामाजिक तनाव बढ़ सकता था। इसी आधार पर सरकार ने प्लेटफॉर्म को कार्रवाई करने के लिए कहा। हालांकि भारत में अकाउंट ब्लॉक होने के बावजूद दूसरे देशों में यह X Handle अभी भी दिखाई दे रहा है।
दिलचस्प बात यह है कि अकाउंट ब्लॉक होने के कुछ घंटों बाद ही एक नया अकाउंट सामने आया, जिसमें लिखा गया कि “Cockroach कभी नहीं मरते।” इसके बाद सोशल मीडिया पर यह मामला और ज्यादा वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि Ban के समय इस अकाउंट के करीब 90 हजार Followers थे, लेकिन विवाद के बाद इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी और अब दूसरे देशों में दिख रहे अकाउंट पर 2 लाख से ज्यादा Followers हो चुके हैं।
वहीं Instagram पर ‘Cockroach Janata Party’ की Fan Following ने सभी को चौंका दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके Followers की संख्या 1.8 करोड़ से ज्यादा पहुंच चुकी है। इसी वजह से यह अकाउंट सोशल Media Trends में लगातार बना हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, आने वाले समय में Instagram Account पर भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।
‘Cockroach Janata Party’ की शुरुआत महाराष्ट्र के रहने वाले अभिजीत दिपके ने की थी। उनका दावा है कि वह फिलहाल Boston में रह रहे हैं। दरअसल, यह पूरा विवाद उस समय शुरू हुआ जब भारत के Chief Justice of India (CJI) सूर्यकांत ने एक सुनवाई के दौरान कुछ बेरोजगार युवाओं की तुलना “Cockroach” से कर दी थी। इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली और विरोध के तौर पर ‘Cockroach Janata Party’ नाम से अभियान शुरू कर दिया गया।
हालांकि बाद में CJI सूर्यकांत ने सफाई देते हुए कहा था कि उनकी टिप्पणी केवल फर्जी डिग्रीधारकों के संदर्भ में थी। इसके बावजूद यह मुद्दा सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड करता रहा और अब यह Free Speech, Social Media Regulation और Government Action जैसे बड़े सवालों से जुड़ गया है।