CM Fadavis' big action alert: Warning given to ministers, stay away from controversies
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis ने अपनी कैबिनेट के मंत्रियों को एक साफ और सख्त संदेश देते हुए कहा है कि बार-बार विवादों में पड़ना अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मंगलवार को हुई cabinet meeting के बाद उन्होंने अपने मंत्रियों को चेताया कि यदि किसी मंत्री का नाम विवाद में आता है तो वह खुद को accountable माने और तुरंत स्पष्टीकरण दे। लेकिन अब कोई नया विवाद पैदा नहीं होना चाहिए।
कैबिनेट हॉल से अफसरों को बाहर कर 30 मिनट की ‘क्लोज़ डोर’ फटकार
Indian Express की रिपोर्ट के अनुसार, CM फडणवीस ने कैबिनेट मीटिंग के बाद सभी अधिकारियों को बाहर भेजकर मंत्रियों के साथ एक बंद कमरे में 30 मिनट की गंभीर चर्चा की। एक मंत्री के मुताबिक, फडणवीस ने मंत्रियों से साफ कहा:
“कम बोलो, ज़्यादा काम करो। विवाद बढ़े तो फौरन खंडन करो, लेकिन विवाद में मत पड़ो। मुझे किसी के खिलाफ कार्रवाई करने पर मजबूर मत करो।”
Controversies की भरमार: कौन-कौन से मंत्री आए निशाने पर?
हाल ही में Maharashtra Cabinet Ministers की एक लंबी फेहरिस्त विवादों में रही:
Manikrao Kokate (Agriculture Minister)
विधान परिषद सत्र के दौरान मोबाइल पर Rummy खेलते पकड़े गए
बयान: “सरकार भिखारी है, किसान नहीं” — BJP और विपक्ष दोनों भड़के
Sanjay Shirsat (Social Justice Minister)
बेटे के नाम से होटल टेंडर घोटाला
एक वीडियो में नकदी से भरा बैग रखने का आरोप
Yogesh Kadam (MoS Home)
अवैध रेत खनन
मां के नाम से Dance Bar चलाने का आरोप
Sanjay Rathod (Soil & Water Conservation Minister)
ट्रांसफर रैकेट और विभागीय भर्तियों को लेकर सवाल
Dadaji Bhuse (Education Minister)
शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोप
Fadnavis की नाराजगी क्यों अहम है?
इन विवादों ने Mahayuti Government की छवि पर असर डाला है, खासकर जब Monsoon Session जैसे अहम समय में जनता उम्मीद करती है कि नीतियों और विकास कार्यों पर चर्चा हो।
CM का कहना है कि विपक्ष को अनावश्यक मौका देने वाले बयानों और कार्यों से Political Damage हो रहा है। यही कारण है कि उन्होंने मंत्रियों से कहा कि वे media exposure और non-strategic comments से बचें।