चीन ने ताइवान पर बढ़ाया दबाव, सैन्य अभ्यास के जरिए घेराबंदी तेज China-Taiwan Conflict: Military Tensions Explained
चीन और ताइवान के बीच चल रहे तनाव ने एक बार फिर दुनिया का ध्यान खींचा है। हाल ही में, Chinese Military ने Taiwan Strait के “choke point” पर बड़ा Military Exercise शुरू किया। यह अभ्यास मंगलवार, 1 अप्रैल को शुरू हुआ और अगले ही दिन इसे और भी आक्रामक रूप में जारी रखा गया। चीन की इस आक्रामक रणनीति का उद्देश्य ताइवान पर दबाव बनाना और उसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग करना है।
Chinese Army की Eastern Theatre Command के प्रवक्ता Senior Colonel Shi Yi ने बताया कि यह अभ्यास “blockade and control” और “precision strikes on key targets” जैसे ऑपरेशनों में सैनिकों की क्षमताओं का परीक्षण करने के लिए किया गया है। यह Military Drill Taiwan Strait के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में आयोजित की गई, जो Global Shipping के लिए एक महत्वपूर्ण Choke Point है।