China Mosquito Drone: मच्छर जितना छोटा जासूस, बिना दिखे दुश्मन को कर सकता है तबाह
China Defence Technology अब एक नए मुकाम पर पहुंच चुकी है। Chinese National University of Defense Technology (NUDT) की रोबोटिक्स लैब ने ऐसा Micro Drone तैयार किया है, जो आकार में मच्छर जितना छोटा है, लेकिन इसकी क्षमताएं किसी बड़े हथियार से कम नहीं।
इस Drone को ‘Mosquito Drone’ नाम दिया गया है, क्योंकि इसका आकार और उड़ान शैली मच्छर की तरह है। South China Morning Post (SCMP) की रिपोर्ट के अनुसार, यह डिवाइस युद्ध के समय Stealth Surveillance, Reconnaissance Missions और Sensor Data Collection जैसे काम कर सकता है।
मच्छर के पंख जैसे विंग्स, मोबाइल से कंट्रोल
NUDT के शोधकर्ताओं ने इस Miniature Bionic Robot को इस तरह डिजाइन किया है कि इसकी लंबाई महज 1.3 cm है। इसमें दो अल्ट्रा-लाइट विंग्स हैं जो मच्छर के पंखों की तरह हिलते हैं और तीन माइक्रो लेग्स हैं, जो बाल जितने पतले हैं।
Smartphone Operated Drone के रूप में इसे कंट्रोल किया जा सकता है। इसका उपयोग बेहद संकरे या दुर्गम स्थानों में निगरानी के लिए किया जा सकता है, जहां पारंपरिक ड्रोन्स या इंसानी पहुंच मुश्किल होती है।
क्या-क्या कर सकता है ये Mosquito Drone?
-
Military Surveillance – दुश्मन की लोकेशन, मूवमेंट और एसेट्स की जानकारी बिना नजर आए जुटा सकता है।
-
Disaster Rescue – भूकंप या मलबे में दबे Survivors को लोकेट करने में मदद कर सकता है।
-
Environmental Monitoring – इसमें लगे Sensors हवा, पानी और वातावरण की गुणवत्ता माप सकते हैं।
-
Close-Range Espionage – इसका आकार इतना छोटा है कि इसे इंसानी आंखों से देख पाना लगभग नामुमकिन है।
क्या हैं इसकी कमज़ोरियां?
-
Limited Payload: इसका आकार छोटा होने से हथियार या उपकरण ले जाने की क्षमता बेहद सीमित है।
-
Low Flight Time: इसकी बैटरी छोटी है, जिससे यह लंबे समय तक उड़ान नहीं भर सकता।
-
Power Constraints: लंबे समय तक काम करने के लिए बैटरी और Sensor टेक्नोलॉजी को और विकसित करना होगा।