CM धामी से मुलाकात के बाद भावुक हुए शेफ केशव नेगी, सहयोग और संवेदनशीलता के लिए कहा धन्यवाद

Uttarakhand News: दिल्ली के मालवीय नगर स्थित Hotel Fire Case के बाद कानूनी प्रक्रिया का सामना कर रहे उत्तराखंड निवासी Chef Keshav Negi ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार द्वारा मिले सहयोग, संवेदनशीलता और निरंतर समर्थन के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने हरसंभव मदद का दिया भरोसा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुलाकात के दौरान केशव नेगी का हालचाल जाना और उन्हें भरोसा दिलाया कि Uttarakhand Government हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार अपने प्रत्येक नागरिक के हितों की रक्षा और आवश्यक सहयोग देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में किसी भी प्रकार की आवश्यकता होती है तो सरकार की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

संकट के समय सरकार की जिम्मेदारी: CM धामी

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी संकट की घड़ी में सरकार का दायित्व केवल प्रशासनिक कार्रवाई तक सीमित नहीं होता, बल्कि प्रभावित नागरिकों का मनोबल बढ़ाना और उन्हें न्यायसंगत सहायता उपलब्ध कराना भी उसकी प्राथमिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे मामलों में बेहतर Coordination बनाए रखें और जरूरत पड़ने पर प्रभावित नागरिकों को नियमानुसार पूरा सहयोग उपलब्ध कराया जाए।

पहले फोन पर भी जाना था हालचाल

इससे पहले भी मुख्यमंत्री धामी ने Chef Keshav Negi से फोन पर बातचीत कर उनका हालचाल जाना था। उन्होंने उस समय भी आश्वासन दिया था कि उत्तराखंड सरकार उनके साथ मजबूती से खड़ी है और हरसंभव सहायता प्रदान करेगी।

इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने इस मामले को लेकर Delhi Chief Minister से भी बातचीत की थी, ताकि आवश्यक स्तर पर समन्वय और सहयोग सुनिश्चित किया जा सके।

परिवार के साथ की मुलाकात

बुधवार को केशव नेगी अपने परिवार के साथ मुख्यमंत्री आवास पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सरकार द्वारा समय-समय पर दिए गए सहयोग और संवेदनशील पहल के लिए आभार व्यक्त किया।