उत्तराखंड में पुलिस अधिकारियों के बम्पर तबादले, यातायात व्यवस्था को सुधारने की दिशा में अहम कदम

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश में यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से राज्य के विभिन्न जिलों में तेज-तर्रार और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस निरीक्षकों का तबादला किया है।

पुलिस महानिरीक्षक (कार्मिक) डॉ. योगेंद्र सिंह रावत द्वारा जारी किए गए आदेश में सभी पुलिस निरीक्षकों को तत्काल अपने नए कार्यक्षेत्र में पदभार ग्रहण करने की निर्देशित किया गया है।

तबादला आदेश के मुताबिक, प्रदेश के विभिन्न जनपदों में तैनात पुलिस निरीक्षकों की तैनाती में बदलाव किए गए हैं, ताकि यातायात व्यवस्था में सुधार हो सके।

इन आदेशों में प्रमुख अधिकारियों के नाम और उनके नए कार्यस्थलों का उल्लेख किया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को यह निर्देश भी दिया गया है कि वे अपने नए पदों पर कार्यभार ग्रहण करने और कार्य प्रारंभ करने में देरी न करें।