Bihar Election 2025: दरभंगा में पीएम मोदी को गाली, भाजपा ने किया जोरदार विरोध

दरभंगा (Bihar) में राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा (Vote Rights Yatra) के दौरान मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को अपशब्द दिए जाने के मामले ने सियासत में हलचल मचा दी है। इस घटना के विरोध में भाजपा (BJP) के नेता और कार्यकर्ता शुक्रवार सुबह पटना में सड़कों पर उतर आए और जोरदार प्रदर्शन किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सदाकत आश्रम तक मार्च किया और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) तथा इंडिया गठबंधन के अन्य नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा ने इस घटना को गंभीर बताया और कहा कि मंच से प्रधानमंत्री को गाली देना केवल व्यक्तिगत अपमान नहीं, बल्कि पूरे देश के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला मामला है।

सड़क पर प्रदर्शन और हिंसक झड़प

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के नेता और कार्यकर्ता कुर्जी मोड़ से सदाकत आश्रम तक पैदल मार्च कर गए।

वे राहुल गांधी का पुतला दहन करने वाले थे, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं से उनकी भिड़ंत हो गई।

दोनों पक्षों के बीच झड़प हुई और पथराव (Stone Pelting) शुरू हो गया।

एनडीए कार्यकर्ताओं ने भी प्रतिक्रिया में तोड़फोड़ की।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सदाकत आश्रम के सामने अशोक राजपथ (Ashok Rajpath) को जाम कर दिया और प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि बिना किसी अपराध के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला किया और प्रदेश मुख्यालय की संपत्तियों को नुकसान पहुँचाया। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रकों के शीशे तोड़े गए और भाजपा उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रही है।