Retirement से पहले CJI Sanjiv Khanna ने बताई अपनी Total Assets, Supreme Court के 22 जजों की भी हुई Property Disclosure

Delhi High Court के Justice Yashwant Verma के घर से Cash बरामदगी के बाद, पूरे न्यायपालिका में पारदर्शिता (Judicial Transparency) को लेकर बहस छिड़ गई थी। इसी को ध्यान में रखते हुए Supreme Court की Full Bench यानी सभी मौजूदा जजों ने 1 अप्रैल 2025 को अपनी संपत्ति (Assets and Liabilities) की डिटेल्स Public करने का फैसला लिया।

अब Chief Justice of India CJI Sanjiv Khanna, जो कि 13 मई को रिटायर होने वाले हैं, ने सोमवार को अपनी Personal और Financial Assets का पूरा ब्यौरा सार्वजनिक किया है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट के 20 अन्य जजों की संपत्ति की जानकारी भी सुप्रीम कोर्ट की Official Website पर upload कर दी गई है। शेष जजों की details भी जल्द ही online की जाएंगी।

CJI Sanjiv Khanna के पास कितनी संपत्ति?

सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, CJI संजीव खन्ना के पास कई Residential Properties हैं। इनमें शामिल हैं:

  • South Delhi में तीन DDA फ्लैट्स

  • चार बेडरूम वाला एक फ्लैट, जिसमें दो पार्किंग स्पॉट्स हैं, Super Area: 2446 sq. ft.

  • Gurugram के Sector 49, Sispal Vihar में चार बेडरूम का एक फ्लैट, जिसमें उनकी 56% हिस्सेदारी है, Super Area: 2016 sq. ft.

Savings और Investments

  • Fixed Deposits और Bank Accounts में लगभग ₹55.75 लाख

  • Public Provident Fund (PPF) में ₹1.06 करोड़

  • General Provident Fund (GPF) में ₹1.77 करोड़

  • LIC Money Back Policy, जिसमें सालाना प्रीमियम ₹29,625

  • Shares में ₹14,000 की value

Gold और Silver Assets

CJI खन्ना के पास:

  • 250 ग्राम Gold

  • 2 किलो Silver

इनमें से अधिकांश संपत्ति उन्हें विरासत (Inheritance) या गिफ्ट के रूप में मिली हुई बताई गई है।

Supreme Court का Transparency Drive

CJI संजीव खन्ना के नेतृत्व में सुप्रीम कोर्ट ने न केवल जजों की संपत्ति का खुलासा किया है, बल्कि Judicial Appointments Process (High Court और Supreme Court में नियुक्तियों से जुड़ी प्रक्रिया) को भी Public Domain में लाने की पहल की है।

CJI खन्ना 13 मई 2025 को रिटायर होंगे। उनकी सेवानिवृत्ति के बाद Justice B.R. Gavai देश के 52वें Chief Justice of India के रूप में 14 मई को शपथ लेंगे।