Water Dispute को लेकर BBMB ने Punjab Police को हटाने की मांग की

पंजाब और हरियाणा के बीच पानी के बंटवारे को लेकर चल रहा विवाद अब और गहराता जा रहा है। इस बीच Bhakra Beas Management Board (BBMB) ने पंजाब सरकार के खिलाफ Punjab and Haryana High Court में याचिका दाखिल कर दी है। BBMB ने आरोप लगाया है कि Punjab Government ने Nangal Dam और Lohand Control Room का संचालन और जल नियंत्रण प्रक्रिया को जबरदस्ती अपने हाथों में ले लिया है।

BBMB की ओर से दायर याचिका में इसे unconstitutional और illegal बताया गया है। बोर्ड ने कोर्ट से अपील की है कि पंजाब सरकार को बिना किसी वैध अधिकार के तैनात किए गए Punjab Police Force को तुरंत dam premises से हटाने का निर्देश दिया जाए।

BBMB Decision बना विवाद की वजह

Punjab-Haryana Water Dispute की जड़ BBMB की 23 अप्रैल को हुई एक Technical Committee Meeting में लिए गए फैसले को माना जा रहा है। इस बैठक में निर्णय लिया गया था कि Haryana को 8,500 cusecs water दिया जाएगा।

लेकिन Punjab सरकार का कहना है कि वह पहले ही 4,000 cusecs water on humanitarian grounds हरियाणा को दे रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने अतिरिक्त 4,500 क्यूसेक पानी देने से साफ इनकार कर दिया है। उनका तर्क है कि हरियाणा ने मार्च तक अपने हिस्से का पूरा पानी उपयोग कर लिया है।

पंजाब विधानसभा में पारित हुआ Water Resolution

इस बीच पंजाब में Aam Aadmi Party की सरकार ने सोमवार को Punjab Vidhan Sabha का Special Session बुलाया और यह प्रस्ताव पारित किया कि पंजाब अब अपने हिस्से की एक बूंद पानी भी किसी दूसरे राज्य को नहीं देगा।

इस प्रस्ताव के बाद विवाद और भी अधिक तीव्र हो गया है, जिससे पूरे North India में water crisis और inter-state water politics की चिंता बढ़ गई है।