अमित शाह ने बनाया नया रिकॉर्ड, 2258 दिनों से देश के गृहमंत्री!

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) ने 5 अगस्त 2025 को एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले गृह मंत्री बन गए हैं, जिन्होंने 2,258 दिनों से लगातार इस महत्वपूर्ण पद पर अपनी जिम्मेदारियां निभाई हैं। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने बीजेपी (BJP) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी (L.K. Advani) का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो 1,998 से 2004 तक कुल 2,256 दिन गृहमंत्री रहे। अमित शाह ने यह पद 30 मई 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के दूसरे कार्यकाल में संभाला था और 2024 के बाद भी NDA सरकार के साथ बने रहे।

अमित शाह देश के पहले सहकारिता मंत्री (Cooperation Minister) भी रहे हैं और उन्होंने गुजरात के गृह मंत्री के रूप में भी कार्य किया। वहीं, कांग्रेस के गोविंद वल्लभ पंत 1955 से 1961 तक कुल 6 साल 56 दिन तक गृहमंत्री रहे। अमित शाह की इस उपलब्धि का जश्न 5 अगस्त को इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि इसी दिन 2019 में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 (Article 370) हटाने का ऐलान किया गया था, जिसने देश के संवैधानिक इतिहास (Constitutional History) में नया अध्याय जोड़ा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NDA संसदीय दल की बैठक (NDA Parliamentary Meeting) में अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह दिन ऐतिहासिक है और भाजपा सरकार ने संविधान के मूल सिद्धांतों का सम्मान किया है। यह बैठक जून 2024 के बाद से संसद में NDA सरकार की दूसरी महत्वपूर्ण बैठक थी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व को सराहा गया।