Maduro Arrest के बाद Venezuela की सत्ता किसके हाथ? Delcy Rodriguez की पूरी प्रोफाइल

अमेरिकी सेना द्वारा वेनेजुएला के राष्ट्रपति Nicolás Maduro Arrest किए जाने के बाद देश में गंभीर political crisis पैदा हो गया है। इसी बीच वेनेजुएला के Supreme Court ने बड़ा फैसला सुनाते हुए उपराष्ट्रपति Delcy Rodriguez को देश की Acting President of Venezuela नियुक्त करने का आदेश दिया है। अदालत ने कहा कि यह फैसला देश की sovereignty और administrative continuity बनाए रखने के लिए जरूरी है।

Who is Delcy Rodriguez? | कौन हैं डेल्सी रोड्रिग्ज

56 वर्षीय Delcy Rodriguez वेनेजुएला की राजनीति में एक बेहद प्रभावशाली और अनुभवी नेता मानी जाती हैं। वह एक revolutionary family background से आती हैं। उनके पिता जॉर्ज एंटोनियो रोड्रिग्ज एक वामपंथी गुरिल्ला नेता थे। कानून की पढ़ाई कर चुकी डेल्सी पिछले एक दशक में मादुरो सरकार की सबसे भरोसेमंद सहयोगी के रूप में उभरी हैं।

राष्ट्रपति मादुरो सार्वजनिक मंचों से कई बार उन्हें अपनी सरकार की “lioness of the revolution” यानी ‘शेरनी’ कह चुके हैं।

Delcy Rodriguez Political Career | राजनीतिक सफर

डेल्सी रोड्रिग्ज ने 2013 से 2017 के बीच Information Minister और Foreign Minister of Venezuela जैसे अहम पदों पर काम किया। जून 2018 में उन्हें देश का Vice President नियुक्त किया गया। अगस्त 2024 में उन्हें Oil Minister का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया, ताकि वे US sanctions के बीच देश की अर्थव्यवस्था को संभाल सकें।

मादुरो अक्सर उन्हें “tested revolutionary in thousands of battles” कहकर संबोधित करते रहे हैं।

Supreme Court Decision और Delcy का सख्त बयान

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सरकारी टीवी पर प्रसारित एक audio message में डेल्सी रोड्रिग्ज ने साफ कहा कि Nicolás Maduro ही Venezuela के एकमात्र वैध राष्ट्रपति हैं। उन्होंने अमेरिका से मादुरो के जिंदा होने के सबूत पेश करने की मांग की।

डेल्सी ने कहा,
“इस देश का केवल एक ही राष्ट्रपति है और उनका नाम निकोलस मादुरो मोरोस है।”

Trump Claims vs Venezuela Stand

डेल्सी रोड्रिग्ज का बयान अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump के उस दावे के विपरीत है, जिसमें ट्रंप ने कहा था कि डेल्सी रोड्रिग्ज ने राष्ट्रपति पद की शपथ ले ली है और वे अमेरिका के साथ सहयोग के लिए तैयार हैं। ट्रंप ने यहां तक इशारा किया था कि अमेरिका फिलहाल Venezuela governance को लेकर तैयारी कर रहा है।

हालांकि, डेल्सी रोड्रिग्ज ने इन सभी दावों को सिरे से खारिज करते हुए इसे attack on national sovereignty बताया है।

Russia जाने की अफवाहों पर विराम

कराकस से सामने आई ताजा तस्वीरों में डेल्सी रोड्रिग्ज को वेनेजुएला के भीतर ही सक्रिय देखा गया है। इससे उन अफवाहों पर विराम लग गया है जिनमें कहा जा रहा था कि वह रूस चली गई हैं।