Palmyra Attack के बाद अमेरिका का पलटवार, दर्जनों ISIS ठिकाने तबाह

अमेरिका (United States) ने अपने सैनिकों की मौत का बदला लेते हुए सीरिया (Syria) में आतंकी संगठन ISIS (Islamic State) के ठिकानों पर जबरदस्त हवाई हमला किया है। अमेरिकी रक्षा विभाग के अनुसार, शुक्रवार शाम को किए गए इस हमले को “Operation Hawkeye Strike” नाम दिया गया है।

सैन्य अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई इसी महीने की शुरुआत में हुए उस घातक हमले के जवाब में की गई, जिसमें दो अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई थी।

रक्षा मंत्री का बयान: “यह युद्ध नहीं, बदले की शुरुआत है”

अमेरिकी रक्षा मंत्री Pete Hegseth ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि इस ऑपरेशन में ISIS के लड़ाकों, उनके infrastructure, हथियार ठिकानों और लॉजिस्टिक नेटवर्क को निशाना बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई किसी नए युद्ध की शुरुआत नहीं है, बल्कि आतंकियों को साफ संदेश है।
हॉकआई स्ट्राइक को लेकर उन्होंने बयान दिया—
“यह युद्ध की घोषणा नहीं है, यह बदले का ऐलान है। आज हमने अपने दुश्मनों को खोजकर मार गिराया है और यह सिलसिला जारी रहेगा।”

एक साथ दर्जनों ठिकानों पर एयर स्ट्राइक

AP News की रिपोर्ट के अनुसार, इस ऑपरेशन की जानकारी रखने वाले एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि central Syria में मौजूद ISIS के दर्जनों ठिकानों पर एक साथ हमला किया गया।

इस बड़े airstrike operation में अमेरिकी वायुसेना के अत्याधुनिक लड़ाकू विमानों ने हिस्सा लिया, जिनमें:

F-15 Eagle Fighter Jets

A-10 Thunderbolt

Apache Attack Helicopters

शामिल थे। हालांकि, Pentagon ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए ऑपरेशन की विस्तृत जानकारी साझा करने से इनकार कर दिया है।

हमले की पृष्ठभूमि: पलमायरा में सैनिकों पर घातक हमला

इस पूरे घटनाक्रम की शुरुआत पिछले सप्ताह सीरिया के Palmyra desert region में हुई थी। यहां ड्यूटी पर तैनात अमेरिकी और सीरियाई बलों के काफिले पर एक हमलावर ने धोखे से हमला कर दिया था।

इस हमले में:

2 अमेरिकी सैनिकों

1 अमेरिकी दुभाषिए

की मौत हो गई थी, जबकि 3 अमेरिकी सैनिक गंभीर रूप से घायल हुए थे। अमेरिकी सेना के मुताबिक, हमले के बाद हमलावर को मार गिराया गया था।

ट्रंप का वादा और व्हाइट हाउस की प्रतिक्रिया

हमले के बाद राष्ट्रपति Donald Trump ने अपने चिर-परिचित सख्त अंदाज में आतंकियों को करारा जवाब देने की बात कही थी। उन्होंने “बहुत गंभीर जवाबी कार्रवाई” का वादा किया था।

Operation Hawkeye Strike की घोषणा के बाद व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव Anna Kelly ने कहा कि राष्ट्रपति ने जो वादा किया था, उसे पूरा कर दिखाया है।

आगे और कार्रवाई के संकेत

रक्षा विभाग के संकेतों से साफ है कि यह ऑपरेशन केवल एक initial strike है। अमेरिकी सेना ISIS के खिलाफ अपनी कार्रवाई को आगे भी जारी रख सकती है, खासकर उन इलाकों में जहां आतंकी फिर से संगठित होने की कोशिश कर रहे हैं।