एलपीजी गैस सिलेंडर के नए रेट जारी, घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर
एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती की गई है, जिससे रेस्टोरेंट, होटल और कारोबारी क्षेत्रों को राहत मिली है। हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर (14.2 किलो) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
दिल्ली में 41 रुपये सस्ता हुआ कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर
नई वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम घटा दिए हैं। दिल्ली में अब यह सिलेंडर 1762 रुपये में मिलेगा, जबकि पहले इसकी कीमत 1803 रुपये थी।
अन्य मेट्रो शहरों में भी राहत
देश के अन्य मेट्रो शहरों में भी कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कमी की गई है:
-
कोलकाता: 19 किलो का सिलेंडर 1872 रुपये में, पहले 1913 रुपये था।
-
मुंबई: अब 1714.50 रुपये में, पहले 1755.50 रुपये था।
-
चेन्नई: नई कीमत 1924 रुपये, पहले 1965 रुपये थी।