Ashram incident: Arrest made from Hotel Room No. 101, accused Chaitanyanand caught by Delhi Police at midnight
दिल्ली के वसंतकुंज स्थित Shradha Institute of Indian Management Research की 17 छात्राओं से sexual harassment के आरोपों में फरार चल रहे मैनेजर Chaitanyanand Saraswati उर्फ Parthasarathi को आखिरकार पुलिस ने दबोच लिया। शनिवार देर रात करीब तीन बजे Agra के Tajganj इलाके के एक होटल से उसकी गिरफ्तारी हुई।
होटल से हुई गुपचुप गिरफ्तारी
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी शनिवार शाम होटल पहुंचा और Room No. 101 में रुका था। रात को Delhi Crime Branch के अधिकारी होटल पहुंचे और 15 मिनट तक पूछताछ करने के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया। होटल के रजिस्टर में उसका नाम Swami Parthasarathi दर्ज था।
छात्राओं का आरोप: अश्लील मैसेज और जबरन छूने की कोशिश
छात्राओं ने शिकायत में कहा कि आरोपी उन्हें obscene messages भेजता था और क्लास के बाद ऑफिस में बुलाकर दबाव डालता था। एक छात्रा ने बताया कि आरोपी उसे “sweet girl” कहकर बुलाता और दुबई में पढ़ाई कराने का लालच देता था। कई बार उसने जबरन छूने की कोशिश की और विरोध करने पर हॉस्टल में अकेले रहने को मजबूर किया।
2016 में दर्ज हुई थी FIR
पीड़ित छात्रा ने 2016 में एफआईआर कराई थी। उसने कहा कि संस्थान में बिताए आठ महीने उसके जीवन के सबसे कठिन दिन थे। आरोपी स्टाफ के दबाव और धमकियों के कारण वह पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हुई।
संस्थान और फैकल्टी पर भी सवाल
आरोप है कि इस मामले में कुछ फैकल्टी सदस्य भी शामिल थे, जिन्होंने आरोपी को बचाने और छात्राओं की आवाज दबाने की कोशिश की। आरोपी ने अपनी position और influence का दुरुपयोग कर छात्राओं को चुप कराने की कोशिश की।
कौन है चैतन्यानंद सरस्वती?
आरोपी Chaitanyanand Saraswati उर्फ पार्थसारथी, Shringeri Peeth के अधीन चल रहे श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट का मैनेजर था। एफआईआर दर्ज होने के बाद उसे पद से हटा दिया गया है।