Karur Stampede: 39 people died during Vijay's rally in Tamil Nadu, opposition raised questions
तमिलनाडु के करूर (Karur) में अभिनेता और TVK प्रमुख Vijay की रैली के दौरान मची भगदड़ ने बड़ा हादसा बना दिया। अब तक 39 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 50 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। घटना के बाद से ही राज्य की सियासत गरमा गई है।
CM MK Stalin ने मृतकों को दी श्रद्धांजलि, मुआवजे का ऐलान
मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन (MK Stalin) रातों-रात करूर पहुंचे और मृतकों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। स्टालिन ने घोषणा की कि मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये का मुआवजा और घायलों को 1 लाख रुपये दिया जाएगा। साथ ही, उन्होंने एक Retired High Court Judge की अध्यक्षता में Inquiry Commission बनाने का आदेश दिया है।
CPI ने की तेज जांच की मांग
भाकपा महासचिव डी. राजा ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है और जिम्मेदार लोगों को सख्त जवाबदेही लेनी होगी। उन्होंने मांग की कि Investigation Report जल्द से जल्द सामने आनी चाहिए और पीड़ितों को न्याय मिलना चाहिए।
BJP नेताओं ने भी जताई संवेदना
तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष नैनार नागेन्द्रन और पूर्व राज्यपाल Tamilisai Soundararajan ने घायलों और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। भाजपा नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार जरूरत पड़ने पर हर संभव मदद देगी। केंद्रीय गृह मंत्री ने भी मुख्यमंत्री से फोन पर बात की और हालात की जानकारी ली।
ADGP ने दी जानकारी
तमिलनाडु के ADGP (Law & Order) एस. डेविडसन देवसिरवथम ने बताया कि इस हादसे में अब तक 39 लोगों की जान गई है और मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच जारी है।
TVK पदाधिकारी पर केस दर्ज
इस हादसे के बाद पुलिस ने TVK के करूर पश्चिम जिला सचिव वीपी मथियाझागन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन पर कार्यक्रम के दौरान Norms Violation और सुरक्षा में लापरवाही के आरोप लगे हैं।