56,000 मौतों के बाद अब शांति की आस, ट्रंप बोले- बातचीत निर्णायक मोड़ पर

क्या अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गाजा में शांति की चाबी बन सकते हैं? गाजा में 20 महीने से जारी खूनी संघर्ष के बीच ट्रंप ने एक बार फिर Ceasefire (संघर्षविराम) को लेकर उम्मीद जगाई है। उन्होंने दावा किया है कि गाजा में सीजफायर जल्द हो सकता है, और इस दिशा में तेजी से प्रगति हो रही है।

“बहुत प्रगति हुई है” – ट्रंप का दावा

डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा,

“गाजा पर बहुत प्रगति हुई है। मुझे स्टीव विटकॉफ ने बताया कि सीजफायर बेहद करीब है।”

Steve Witkoff, मिडिल ईस्ट मामलों में अमेरिकी विशेष दूत के तौर पर कार्यरत हैं और कतर जैसे प्रमुख मध्यस्थों के साथ इस वार्ता को आगे बढ़ा रहे हैं। ट्रंप इससे पहले इजरायल-ईरान युद्ध रोकने का भी दावा कर चुके हैं।

Hamas ने भी पुष्टि की बातचीत की

हमास के वरिष्ठ अधिकारी ताहिर अल-नुनू ने समाचार एजेंसी AFP से कहा कि संघर्षविराम को लेकर बातचीत बंद नहीं हुई है और हाल के घंटों में इसमें तेजी आई है। हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि अभी तक कोई नया प्रस्ताव सामने नहीं आया है। वहीं, इजरायली सरकार ने अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है

20 महीने, 56,000 से ज्यादा मौतें

  • 7 अक्टूबर 2023 को Hamas द्वारा इजरायल पर बड़े हमले के बाद इस संघर्ष की शुरुआत हुई थी।

  • हमले में 1,200 से ज्यादा इजरायली नागरिक मारे गए और 250 से अधिक बंधक बना लिए गए थे।

  • जवाब में इजरायल ने Gaza Strip में तबाही मचाई, जिसका उद्देश्य हमास को पूरी तरह खत्म करना बताया गया।

Gaza Health Ministry के अनुसार अब तक 56,000 से ज्यादा फिलिस्तीनी नागरिक मारे जा चुके हैं, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।

संघर्ष के मानवीय परिणाम

  • 200,000 से ज्यादा लोग गाजा में भुखमरी और अकाल जैसी स्थिति का सामना कर रहे हैं।

  • मानवाधिकार संगठनों ने लगातार चेताया है कि इजरायली प्रतिबंधों के कारण राहत पहुंचाना मुश्किल हो गया है।

  • गाजा के अस्पताल, स्कूल और शरण स्थलों को भी हमलों का सामना करना पड़ा है।