Iran New Supreme Leader: कौन होगा खामेनेई का उत्तराधिकारी? दो नाम सबसे आगे
ईरान के सर्वोच्च नेता के उत्तराधिकारी की तलाश तेज, दो नाम रेस में आगे
Iran Supreme Leader Succession को लेकर ईरान में हलचल तेज हो गई है। 86 वर्षीय Ayatollah Ali Khamenei की बिगड़ती उम्र और हालिया सुरक्षा खतरे के मद्देनज़र ईरानी सत्ता तंत्र ने संभावित उत्तराधिकारी की तलाश को तेज कर दिया है।
बढ़ी सुरक्षा, गुप्त स्थान पर खामेनेई
Reuters की रिपोर्ट के मुताबिक, खामेनेई को उनके परिवार सहित एक top secret location में शिफ्ट कर दिया गया है। यहां Revolutionary Guards की elite special force “Vali-e-Amr” उनकी सुरक्षा में तैनात है। आशंका है कि अगर खामेनेई पर हमला होता है या उनकी मृत्यु होती है, तो ईरान तुरंत नए सुप्रीम लीडर का ऐलान करेगा ताकि internal stability बनी रहे।
कौन हैं उत्तराधिकारी की दौड़ में सबसे आगे?
1. Mojtaba Khamenei – खामेनेई का बेटा
-
उम्र: 56 साल
-
लंबे समय से पावर सर्कल में सक्रिय
-
हार्डलाइन इस्लामिक विचारधारा के समर्थक
-
पिता के बेहद करीबी और कट्टरपंथी माने जाते हैं
2. Hassan Khomeini – अयातुल्ला खुमैनी का पोता
-
नरम और सुधारवादी चेहरा
-
समाज में बदलाव और रिफॉर्म के पक्षधर
-
धार्मिक नेताओं और Revolutionary Guards दोनों के बीच सम्मानित
-
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अधिक स्वीकार्य माने जा रहे हैं
उत्तराधिकारी चयन के लिए क्या है कसौटी?
-
नया सुप्रीम लीडर खुमैनी के क्रांतिकारी सिद्धांतों के प्रति निष्ठावान होना चाहिए
-
विदेशी दबाव और internal protests को संभालने की क्षमता जरूरी है
-
Moderate Image और Political Stability को प्राथमिकता दी जा रही है
सूत्रों के अनुसार, अंतिम फैसला खुद खामेनेई लेंगे। हालांकि, internal committee और वरिष्ठ मौलवियों की राय भी अहम मानी जा रही है।
पीछे छूट गए अन्य उम्मीदवार
कई बड़े नाम जिनकी कभी उत्तराधिकारी की रेस में गिनती होती थी, अब या तो स्वर्गवासी हो चुके हैं या राजनीतिक रूप से निष्क्रिय:
-
Hashemi Rafsanjani (पूर्व राष्ट्रपति) – निधन 2017
-
Mahmoud Hashemi Shahroudi (पूर्व न्यायपालिका प्रमुख) – निधन 2018
-
Ebrahim Raisi (पूर्व राष्ट्रपति) – हेलिकॉप्टर हादसे में 2024 में निधन
-
Sadeq Amoli Larijani – अब सत्ता के केंद्र से दूर