CM Dhami ने Rishikesh को दी बड़ी सौगातें, Ganga Corridor और Parking Project का शिलान्यास

CM Dhami Visit: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को अपने ऋषिकेश दौरे के दौरान शहर को कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी उनके साथ मौजूद रहे।

Ganga Corridor के तहत आइकॉनिक सिटी बेस स्टेशन और Multi-Level Parking को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश में Ganga Corridor Project के अंतर्गत Iconic City Base Station और बहुमंजिला कार पार्किंग (Multi-level Parking) परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि ये दोनों परियोजनाएं ऋषिकेश की आधारभूत संरचना को मज़बूती देने के साथ-साथ तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के लिए सुविधाएं बेहतर बनाएंगी।

 

CM Dhami ने कहा, “यह परियोजना आस्था और आधुनिकता का संगम है, और यह उत्तराखंड को विकसित राज्य की दिशा में ले जाने वाला एक ठोस कदम है।

चारधाम यात्रा में बढ़े यात्री, बेस स्टेशन और पार्किंग बनी ज़रूरत

इस समय चल रही Chardham Yatra 2025 के चलते ऋषिकेश में प्रतिदिन भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ऐसे में शहर को एक सुसंगठित Base Station की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। इस स्टेशन से यात्रियों को लॉजिस्टिक, ट्रांसपोर्ट और हेल्प डेस्क जैसी सुविधाएं मिल सकेंगी।

इसी तरह, Parking समस्या ऋषिकेश का एक प्रमुख मुद्दा रहा है। नई multi-level parking facility से स्थानीय निवासियों के साथ-साथ यात्रियों को भी राहत मिलेगी और ट्रैफिक जाम की समस्या में कमी आएगी।

हरिद्वार में भी रहे सक्रिय, Jagadguru आश्रम और BMS कार्यक्रम में की शिरकत

ऋषिकेश आने से पहले CM धामी हरिद्वार पहुंचे थे, जहां उन्होंने Jagadguru Ashram जाकर शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम से आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने भारतीय मजदूर संघ (BMS) के 70वें स्थापना दिवस समारोह में भाग लिया और संगठित श्रमिक वर्ग के योगदान की सराहना की।