Miss World 2025 Winner: पहली बार थाईलैंड के सिर सजा ताज, Opal Suchata ने रचा इतिहास!
Miss World 2025 Winner के रूप में Thailand की Opal Suchata ने नया इतिहास रच दिया है। यह Miss World की 72वीं प्रतियोगिता थी और पहली बार थाईलैंड ने यह प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया है। उन्हें पूर्व विजेता Kristýna Pyszkoová (Miss World 2024) ने ताज पहनाया।
Opal Suchata एक student of International Relations और पेशे से मॉडल हैं। ग्रैंड फिनाले के दौरान उन्होंने शानदार designer gown पहना, जिससे उनकी beauty और confidence दोनों दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर गए।
कौन हैं Opal Suchata? (Who is Miss World 2025?)
Opal न सिर्फ मॉडल हैं, बल्कि वह psychology और anthropology में भी गहरी रुचि रखती हैं। वह भविष्य में UN Ambassador बनने की आकांक्षा रखती हैं और breast cancer awareness के लिए काम करने वाले संगठनों से स्वयंसेवक के रूप में जुड़ी रही हैं।
Miss World की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, Opal को Ukulele playing का शौक है और उनके पास 16 cats और 5 dogs हैं। यह उनके संवेदनशील और artistic स्वभाव को दर्शाता है।
Runner-Up कौन रही?
इस ग्लोबल ब्यूटी पेजेंट में Ethiopia की Haset Dereje Admasu को Miss World 2025 First Runner-Up घोषित किया गया।
Miss World Organization की चेयरपर्सन Julia Morley CBE ने जूरी का नेतृत्व किया और विजेताओं की घोषणा की।
Miss World 2025 का आयोजन भारत में
इस साल की Miss World प्रतियोगिता का आयोजन India के Telangana राज्य में हुआ, जो कि देश के लिए गर्व का विषय रहा। करीब एक महीने तक चलने वाले इस इवेंट में विभिन्न cultural exchange programs, charity events, और talent rounds आयोजित किए गए।
इस ऐतिहासिक इवेंट में worldwide 108 participants ने भाग लिया।
भारत की नंदिनी गुप्ता कितनी दूर पहुंचीं?
India की Nandini Gupta, जिन्होंने इस साल देश का प्रतिनिधित्व किया, फाइनल्स में Top 8 से पहले ही Eliminate हो गईं। अगर वह जीततीं, तो वह India की 7th Miss World बन जातीं।
भारत की ओर से अब तक जिन महान महिलाओं ने यह खिताब जीता है, उनमें शामिल हैं:
-
Rita Faria (1966) – पहली एशियाई Miss World
-
Aishwarya Rai (1994)
-
Diana Hayden (1997)
-
Yukta Mookhey (1999)
-
Priyanka Chopra (2000)
-
Manushi Chhillar (2017)