Uttarakhand Monsoon Alert: टिहरी में आफत की बारिश, KV स्कूल का पुश्ता ढहा, बौराड़ी स्टेडियम बना तालाब
Uttarakhand Rain News 2025: उत्तराखंड में प्री-मॉनसून की बारिश अब आफत का रूप लेती जा रही है। टिहरी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में लगातार हो रही तेज बारिश ने लोगों की जिंदगी को मुश्किल में डाल दिया है। टिहरी जिले में भारी नुकसान की खबर है, जहां KV स्कूल की बिल्डिंग का पुश्ता गिर गया और बाल्मिकी बस्ती में 29 परिवारों के घरों में पानी घुस गया।
Tehri में बारिश से तबाही, KV स्कूल की दीवार ढही
-
नव-निर्माणाधीन केंद्रीय विद्यालय (KV) की बिल्डिंग का पुश्ता भारी बारिश के कारण गिर गया।
-
गौशाला वाली सड़क पर भारी मलबा आ गया, जिससे स्थानीय लोगों को आवाजाही में मुश्किल हो रही है।
-
चारधाम यात्रा रूट पर कोई असर नहीं, यह अभी भी सुचारू रूप से संचालित हो रही है।
बौराड़ी स्टेडियम पानी से लबालब, रामलीला आयोजन पर संकट
-
टिहरी का बौराड़ी स्टेडियम बारिश में तालाब में बदल गया।
-
करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद ड्रेनेज सिस्टम की भारी कमी उजागर हुई।
-
रामलीला आयोजन पर संकट मंडरा रहा है, आयोजन समिति ने प्रशासन की लापरवाही पर नाराजगी जताई।
बाल्मिकी बस्ती में 6 फीट तक घुसा पानी, 29 परिवार प्रभावित
-
मौलधार बाल्मिकी बस्ती में 29 सफाईकर्मियों के घरों में मलबा और पानी घुस गया।
-
कई घरों में 6 फीट तक पानी भर गया, जिससे राशन और घरेलू सामान बर्बाद हो गया।
-
पांच परिवारों को सबसे अधिक नुकसान हुआ, जिन्हें राहत केंद्रों में शिफ्ट किया गया।
-
प्रशासन ने राशन किट और भोजन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की।
प्रशासन की कार्यवाही और राहत उपाय
-
SDM संदीप कुमार ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया।
-
तहसीलदार मोहम्मद शादाब के नेतृत्व में राहत और पुनर्वास कार्य जारी है।
-
सभी प्रभावितों को अहेतुक सहायता राशि और भोजन की सुविधा दी गई है।
रुद्रप्रयाग में बारिश से टू-व्हीलर बहे, जानमाल की हानि नहीं
-
रुद्रप्रयाग में हालिया बारिश के बाद नदियों-नालों में उफान आया।
-
कई टू-व्हीलर गदेरे में बह गए, हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।