Russia ने Ukraine पर किया अब तक का सबसे बड़ा हमला: 367 Drone और Missile से तबाही, Zelensky बोले – “Trump है जिम्मेदार!”

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। रूस ने यूक्रेन पर 367 ड्रोन और मिसाइल दागकर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है। इस भीषण अटैक में 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें तीन मासूम बच्चे भी शामिल हैं, जबकि दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं। यूक्रेन की राजधानी कीव समेत कई बड़े शहर तबाही की चपेट में आ गए हैं।

 यूक्रेन ने गिराए 266 ड्रोन, फिर भी नहीं बची तबाही

यूक्रेनी एयर फोर्स ने दावा किया है कि उसने रूस के 266 ड्रोन और 45 मिसाइलों को मार गिराया, लेकिन फिर भी कई रिहायशी इलाकों और अपार्टमेंट्स को नुकसान पहुंचा है। कीव ने आरोप लगाया है कि रूस बैलिस्टिक मिसाइलों का भी इस्तेमाल कर रहा है, जिससे आम नागरिकों की जान खतरे में है।

मिकोलाइव में 77 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, अपार्टमेंट तबाह

दक्षिणी यूक्रेन के मिकोलाइव में रूसी ड्रोन अटैक में एक 77 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। एक अपार्टमेंट पूरी तरह ध्वस्त हो गया है और चारों ओर मलबा ही मलबा बिखरा पड़ा है।

 Zelensky ने Donald Trump पर साधा निशाना

इस हमले के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिका और पश्चिमी देशों की चुप्पी पर गहरा ऐतराज़ जताया। उन्होंने साफ तौर पर Donald Trump को जिम्मेदार ठहराया और कहा:

“अमेरिका और वेस्ट की चुप्पी पुतिन को और हिंसक बना रही है। ये आतंकवादी हमले हैं। क्या ये प्रतिबंध लगाने के लिए काफी नहीं है?”

ज़ेलेंस्की ने कहा कि जब तक रूस पर दबाव नहीं डाला जाएगा, तब तक हालात नहीं बदलेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पश्चिम यूं ही खामोश रहा, तो रूस और उसके सहयोगी देश वैश्विक तबाही फैलाते रहेंगे।

 कैदियों की रिहाई पर बनी थी डील, लेकिन शांति वार्ता बेनतीजा

हाल ही में तुर्की में रूस और यूक्रेन के बीच शांति वार्ता हुई थी, जिसमें 1000 कैदियों की अदला-बदली पर सहमति बनी थी। हालांकि, यूक्रेन एक महीने के सीजफायर की मांग कर रहा था, जिसे रूस ने खारिज कर दिया। दो घंटे से भी कम समय की इस बैठक में कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया।

रूस ने दावा किया है कि उसने भी यूक्रेन के 95 ड्रोन मार गिराए, जिनमें से 12 मॉस्को के पास इंटरसेप्ट किए गए।